Monday , August 3 2026 10:43 PM
Home / Off- Beat / भूखे पेट भटक रहा था कुत्ता, महिला ने दिया खाना तो छलक आए आंसू

भूखे पेट भटक रहा था कुत्ता, महिला ने दिया खाना तो छलक आए आंसू


जानवर और इंसान के बीच की दोस्ती काफी गहरी होती है। जानवर प्यार की भाषा को दिल के अंदर तक महसूस करते हैं। ये बोल नहीं पाते तो भावों के जरिये मन की बात बयां कर देते हैं। एेसा ही कुछ देखने को मिला एक कुत्ते के साथ, जिसके आंसुओं ने पूरी दुनिया को रूला दिया। अब चारों तरफ इसी बेजुबान की बात कर रहे हैं।
दरअसल साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक कुत्ता काफी भूखा है और खाने के लिए इधर उधर भटक रहा है। तभी पार्क में खड़ी एक महिला उसे कुछ खाने को देती है, जिसे देखकर कुत्ते की आंखों में आंसू आ गए। वीडियो में उसे भावुक होता देखा जा सकता है।
यह वीडियाे यूट्यूब पर डेली वायरल नामक चैनल पर अपलोड की गई, जिसके बाद कुत्ता चर्चा का विषय बन गया। उसके अांसू को देखकर लोगाें का दिल पिघल गया। यह घटना उत्‍तर चीन के जिनझोंग शहर की बताई जा रही है। महिला ने बताया कि उसने कुत्ते को अपनी कार में भी रखने की कोशिश की पर वो तुरंत बाहर कूद गया।