Monday , August 3 2026 4:59 PM
Home / Entertainment / ‘कहानी बहुत सरल है लेकिन फिर भी इसमें बहुत कुछ है’

‘कहानी बहुत सरल है लेकिन फिर भी इसमें बहुत कुछ है’


लॉस एंजेलिस। ब्रिटिश अभिनेत्री रोसमंड पाइक ने कहा कि हॉस्टाइल्स एक साधारण कहानी वाली फिल्म है लेकिन यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पाइक ने एक बयान में कहा कि मैंने इसे एक फिल्म शैली के रूप में नहीं समझा। यह मेरे लिए एक अस्तित्व से जुड़ी है। कहानी बहुत सरल है लेकिन फिर भी इसमें बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि इसके किरदारों के बीच जबरदस्त संबंध है।

इन्होंने अंधेरे को देखा है और यह उन्हें अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करता है। इस फिल्म का निर्देशन स्कॉट कूपर ने किया है। इस फिल्म में कोरियांका किलचर, एडम बीच, रॉरी कोचरेन, बेन फोस्टर, जेसी प्लेमन्स, जोनाथन मेजर्स और तिमोथी चैलामेट शामिल हैं। भारत में हॉस्टाइल्स 16 फरवरी को रिलीज होगी।