
वॉशिंगटनः अमेरिका में एक शख्स का वाइफ और पालतू डॉगी को घर में अकेले छोड़कर जाना खतरनाक साबित हुआ। वह दोनों को घर छोड़कर बाजार से कुछ सामान लाने गया और वापस लौटा तो घर की हालत देखकर दंग रह गया। उसकी वाइफ जमीन पर पड़ी थी और डॉगी उसे काटे जा रहा था। शख्स का मानना है कि वाइफ ने डॉगी का खाना हटाने की गलती कर दी होगी, जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
घटना वॉशिंगटन डीसी के रहने वाले रॉबर्ट फ्रेजर के साथ घटी, जो अपनी वाइफ एंजेला और पालतू डॉगी केन के साथ कई सालों से रह रहे थे। एंजेला से उन्होंने शादी सिर्फ दो साल पहले ही की थी, लेकिन वो करीब दो दशक से एक साथ थे। वहीं, पिटबुल डॉग केन को उन्होंने 8 साल पहले गोद लिया था। केन बहुत ही ट्रेंड था और उसका बर्ताव भी बहुत अच्छा था। उसके साथ फैमिली खुद को सेफ फील करती थी। एंजेला से तो उसकी खास बॉन्डिंग थी।
एक दिन फ्रेजर बाजार से कुछ सामान लाने एंजेला और केन को अकेले छोड़कर गए थे। 15 मिनट बाद लौटे तो घर की तस्वीर बदल चुकी थी। एंजेला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी और केन उसे काट रहा था। एंजेला के शरीर पर जानलेवा घाव थे। फ्रेजर ने तुरंत एंबुलेंस बुलाया और पुलिस को इन्फॉर्म किया। इसके बाद पुलिस और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और एंजेला को केन के चंगुल से छुड़ाया।
इस दौरान उसने एक वर्कर को भी काटने की कोशिश की। इसके बाद एंजेला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया। फ्रेजर का कहना है कि एंजेला ने केन को खाना देने में गड़बड़ कर दी होगी। उसने केन का खाना ले लिया होगा, जिसके चलते उसने एंजेला पर हमला बोला और उसका ये हाल कर दिया। फ्रेजर ने कहा कि इस छोटी-सी गलती की इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, यह खुद एंजेला भी नहीं जानती होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website