
अमेरिका में अपराध का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहा एक महिला महिला ने एक गर्भवती लड़की की हत्या कर दी।इसके बाद भी उसकी क्रूरतानहीं रूकी और उसने गर्भवती महिला का पेट काटकर उसका बच्चा निकाल लिया और फरार हो गई। महिला पर लगे आरोप सिद्ध हो गए हैं और अब उसे 8 दिसंबर को जहर का इंजेक्शन देकर मौत की सजा दी जाएगी। अमेरिका में किसी भी महिला को सजा ए मौत 67 साल बाद मिल रही है। 2004 का संगीन मामला महिला को मौत की सजा मिलने पर फिर वायरल हो रहा है।
अमेरिका में करीब 20 साल की रोक के बाद 3 महीने पहले ही मौत की सजा फिर से बहाल हुई है। बच्ची अब 16 साल की हो चुकी है जिसे अब पिता को सौंपने का आदेश आरोपी महिला मांटोगोमैरी की उम्र अब 52 साल हो गई है और उसे इंडियाना के जेल में रखा गया है। यहीं पर उसे मौत की सजा दी जाएगी। वर्ष 2004 में मांटोगैमरी नाम की यह महिला कुत्ता खरीदने के बहाने 23 वर्षीय बॉबी स्टीनेट के घर पहुंची और 8 महीने की गर्भवती स्टीनेट का रस्सी से गला घोंट दिया और फिर उसका पेट फाड़कर बच्चे को लेकर फरार हो गई थी।
घटना के बाद पुलिस ने मांटोगोमैरी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में मांटोगोमैरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। हत्या के चार साल बाद वर्ष 2008 में उसे अपहरण और हत्या का दोषी ठहराया गया था। मांटोगोमैरी ने कई फेडरल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन हर जगह उसकी सजा को बरकरार रखा गया। गौरतलब है कि अमेरिका में 1953 में आखिरी बार किसी महिला को मौत की सजा दी गई थी। यहां पिछले 67 साल में किसी भी महिला को मौत की सजा नहीं दी गई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website