Tuesday , March 19 2024 5:46 PM
Home / Lifestyle / दांतों में जमा पीली परत को खोद-खोदकर निकाल देंगी ये 5 लाल चीजें, चमचमाएगी बत्तीसी

दांतों में जमा पीली परत को खोद-खोदकर निकाल देंगी ये 5 लाल चीजें, चमचमाएगी बत्तीसी


स्वस्थ शरीर की तरह ही स्वस्थ दांत भी जरूरी हैं। बहुत से लोग दांतों के स्वस्थ पर ध्यान नहीं देते हैं। दांतों की अनदेखी करने से आपके दांतों पर पीला मैल जैम सकता है जिससे वो भद्दे और बदबूदार हो सकते हैं। साथ ही आपको सांस की बदबू, मसूड़ों में खून और कीड़े लगने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
रोजाना की कुछ आदतें जैसे शराब, चाय या कॉफी का अधिक सेवन, स्मोकिंग करना और कोल्ड ड्रिंक और मीठे पेय पदार्थों के अधिक सेवन से भी आपके दांतों में पीलापन आ सकता है। दांतों को सफेद करने के उपाय क्या हैं? दांतों में जमा गंदगी को दूर करने के लिए डेंटिस्ट के पास जाना सही उपाय है लेकिन वहां आपके ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं।
अगर आप पीले दांतों को सफेद करने के असरदार उपाय खोज रहे हैं, तो वो आपके किचन में मौजूद हैं। आपको अपने खाने में कुछ लाल रंग की चीजों को शामिल करना चाहिए।
सेब – NCBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेब खाने से दांत साफ होते हैं और सांसों की बदबू से भी राहत मिलती है। सेब की रेशेदार छिलके और गूदा टूथब्रश का काम करते हैं और दांतों में चिपके प्लेक को दूर करते हैं। सेब में मौजूद अम्लता से सांस की बदबू का कारण बनने वाले खराब बैक्टीरिया को मारने में मदद मिलती है। सेब को हमेशा छिलका के साथ खाएं क्योंकि फाइबर से भरा होता है जो दांतों और मसूड़ों को साफ रखने में मदद करता है।
गाजर – सेब की तरह गाजर में भी फाइबर भरे होते हैं और इसे खाने से दांतों पर जमा प्लेक खत्म होता है जिससे चमक आती है। गाजर के सेवन से लार का उत्पादन भी बढ़ता है। जो स्वाभाविक रूप से दांतों को साफ करता है। दांतों की सफाई के अलावा गाजर में कई विटामिन बी भी होते हैं, जो मसूड़े की सूजन से लड़ते हैं।
स्ट्रॉबेरी – NIH की एक स्टडी ने माना है कि स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड का लेवल हाई होता है जो अक्सर कुछ प्रकार के टूथपेस्ट में पाया जाता है। मैलिक एसिड एक नैचुरल एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है और दांतों की जड़ों में जमा गंदगी को साफ करता है। स्ट्रॉबेरी में साइट्रिक एसिड भी पाया जाता है और इनेमल को कमजोर करता है।
तरबूज – तरबूज में स्ट्रॉबेरी से ज्यादा मैलिक एसिड होता है। मैलिक एसिड आपके दांतों को हल्का करने और लार उत्पादन को बढ़ावा देने में सहायक है। तरबूज की रेशेदार बनावट आपके दांतों को स्क्रब करती है, जिससे दाग-धब्बों को दूर करने में मदद मिलती है।
रेड वाइन – ऐसा माना जाता है कि रेड वाइन में एसिड और टैनिन जैसे तत्व होते हैं, जो इनेमल परत को दबा सकते हैं। वाइन पीने से आपके दांत का रंग गहरा हो जाता है। आप अपनी वाइन के साथ पनीर खाकर रेड वाइन के प्रभाव को कम कर सकते हैं। बाद में दांतों को ब्रश करने से भी मदद मिल सकती है।
प्याज – प्याज में पावरफुल एंटी बैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो मुंह में कुछ ऐसे बैक्टीरिया को मार सकते हैं जो दांतों की सड़न पैदा करते हैं। इसके प्रभाव को देखने के लिए आपको प्याज को सलाद के रूप में खाना चाहिए।