Saturday , September 12 2026 11:44 AM
Home / Entertainment / यह अभिनेत्री करवा रही है अपने प्रेमी की जासूसी

यह अभिनेत्री करवा रही है अपने प्रेमी की जासूसी


लंदन: अमरीकी अभिनेत्री जैनिफर विन लोपेज 5 माह तक डेट करने के बाद अपने प्रेमी एलैक्स रोड्रिग्ज की जासूसी करवा रही हैं। इसका कारण एलैक्स के खिलाफ कथित पूर्व प्रेमिका द्वारा कुछ खुलासे करना है जिसके बाद अभिनेत्री लोपेज ने एक जासूस को भी हायर कर लिया है जो रोजाना एलैक्स का पीछा करता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेसबॉल खिलाड़ी एलैक्स (41) को पता चला कि उनकी प्रेमिका लोपेज (48) ने उसका पीछा करने के लिए एक जासूस नियुक्त किया है तो उनमें काफी लड़ाई हो गई।
एक रिपोर्ट के मुताबिक एलैक्स की पूर्व प्रेमिका उससे 6 लाख डॉलर (3.8 करोड़ रुपए) की मांग कर रही है। उसने धमकी दी है कि उसको यह रकम नहीं दी तो वह पुराने टैक्स्ट मैसेज को वायरल कर देगी। एलैक्स ने इस महिला के साथ अपने रिश्तों को कभी गंभीरता से नहीं लिया लेकिन यह महिला पिछले 3 वर्षों से उसके साथ संपर्क कर रही है। एलैक्स ने उसे पैसे न देने का फैसला लिया है, अगर महिला ने दोबारा धमकी दी तो वह पुलिस में शिकायत कर देगा।