
भारत यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन आर्कटिक क्षेत्र और नॉर्दर्न सी रूट को लेकर भारत के साथ बड़ी डील कर सकते हैं। पुतिन का मकसद यह भी है कि वह आर्कटिक क्षेत्र में भारत की मौजूदगी बढ़ाना चाहता है। यह चीन के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है।
दिसंबर में भारत यात्रा पर आ रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आर्टिक क्षेत्र में भारत से सहयोग को प्राथमिकता दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि उनकी इस यात्रा में कनेक्टिविटी और संसाधनों के संयुक्त विकास पर फोकस रखने की कोशिश शामिल हो सकती है। आर्कटिक वह इलाका है, जिसपर विस्तारवादी चीन की गिद्ध दृष्टि है। क्योंकि यह इलाका प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। लेकिन, प्राकृतिक चुनौतियों की वजह से भारत की पहुंच यहां अबतक सीमित रही है। लेकिन, रूस चाहता है कि वह भारत को यहां मजबूती के साथ खड़ा करे।
नॉर्दर्न सी रूट पर ठोस पहल करेगा रूस – ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और रूस के बीच नॉर्दर्न सी रूट (NSR) को लेकर चर्चा जारी है और दोनों देशों के वार्षिक शिखर सम्मेलन में इसपर कोई ठोस पहल हो सकती है। नॉर्दर्न सी रूट आर्कटिक महासागर में रूस के उत्तरी तट से होकर गुजरता है। इसकी वजह से पारंपरिक दक्षिणी समुद्री मार्गों की तुलना में यूरोप तक पहुंचने का रास्ता 40% तक छोटा हो सकता है। इसकी वजह से यूरोप और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के बीच कहीं ज्यादा तेज, सुरक्षित और कम लागत में माल की ढुलाई मुमकिन हो सकती है।
Home / Uncategorized / इसे कहते हैं दोस्ती! नॉर्दर्न सी रूट पर भारत के साथ बड़ी डील की तैयारी में रूस…दोनों तरफ से घिर जाएगा चीन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website