Thursday , September 10 2026 3:36 PM
Home / Off- Beat / ये है दुनिया का सबसे हैंडसम घोड़ा जिसकी खूबसूरती पर आप दिल दे बैठेंगे

ये है दुनिया का सबसे हैंडसम घोड़ा जिसकी खूबसूरती पर आप दिल दे बैठेंगे


पीछे से देखने पर वह साधारण घोड़ा मालूम पड़ता है लेकिन जैसे ही वह पलटता है, आप बेशक उसके प्रति प्‍यार में पड़ जाएंगे।

अमेरिका में एक ऐसा घोड़ा है जिसे दुनिया के सबसे खूबसूरत घोड़े का तमगा दिया जा सकता है।

मिलिये फ्रेडरिक नाम के इस हैंडसम घोड़े से जिसकी खूबसूरती सांसें थाम देती हैं।

उसके मालिक ने बताया कि फ्रेडरिक दुनिया के सबसे फोटोग्राफिक फ्रिसियन घोड़ों में से एक है।

बेहतरीन फोटोग्राफर कैली मैथरली ने फ्रेडरिक के शानदार फोटोग्राफ्स लिये हैं, जिन्‍हें अब पूरी दुनिया में देखा और सराहा जा रहा है।

फेसबुक पर बनाए गए उसके फेन पेज पर अभी तक 26 हज़ार से अधिक लाइक्‍स आ चुके हैं।

उसके मदमाते रूप ने इंटरनेट की दुनिया में लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है।

इस घोड़े को लेब्राडोर इन हूव्‍स भी कह जाता जाता है।

हालांकि वह ओर्जेक में रहता है लेकिन बुक इवेंट्स और शो में शामिल होने के लिए वह अक्‍सर दुनिया भर की यात्रा करता है।

 

घोड़ा हमेशा से इंसान का प्रिय जानवर रहा है। मुसीबत के वक्‍त यह एक सच्‍चा साथी साबित होता है।

 

काले बाल उसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं और उसके हैंडसम लुक को और भी करिश्‍माई बनाते हैं।

यानी यह ऐसा घोड़ा है जिसके साथ आप अपनी पूरी जिंदगी बिता सकते हैं।