Monday , September 14 2026 3:12 AM
Home / Entertainment / थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं केट मारा, साइमन पेग

थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं केट मारा, साइमन पेग


लॉस एंजेलिस। थ्रिलर फिल्म ‘इन्हेरिटेंस’ में काम करने को लेकर अमेरिकी अभिनेत्री केट मारा और अभिनेता साइमन पेग की बातचीत ब्रिटिश निर्देशक वॉन स्टाइन से चल रही है।
वेबसाइट ‘वैरायटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म में यह दिखाया गया है कि जब एक धनी व रसूखदार परिवार के मुख्य कर्ताधर्ता का अचानक निधन हो जाता है तो क्या होता है। उसकी पत्नी और बेटी के लिए यह किसी सदमे की तरह होता है।
केट ‘द मार्शियन’ और ‘मेगन लेवी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। टीवी शो ‘हाउस ऑफ काड्र्स’ में अपने बेहतरीन काम के लिए केट एमी अवार्ड के लिए भी नामांकित हो चुकी हैं।
वहीं, अभिनेता साइमन टॉम क्रूज के साथ ‘मिशन इंपॉसिबल-फॉलआउट’ और स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म ‘रेडी प्लेयर वन’ में नजर आ चुके हैं।