Friday , July 31 2026 7:04 AM
Home / Entertainment / प्यार के लिए समय निकाल रही है टिफनी हेडिश

प्यार के लिए समय निकाल रही है टिफनी हेडिश


अभिनेत्री टिफनी हेडिश का कहना है कि वह साल 2020 में अपनी जिंदगी के प्यार को पाने के लिए दृढ़ हैं। फिमेल फर्स्ट डॉट कॉम डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, पीपल नाओ को दिए एक साक्षात्कार में हेडिश ने इस साल प्यार के लिए समय निकालने को लेकर खुलासा किया।

वहीं उनसे पूछे जाने पर कि क्या वह प्यार में काफी व्यस्त हैं? उन्होंने कहा, “मैं साल 2020 के लिए वक्त निकाल रही हूं। जो भी मुझे पसंद करता हो। अब यह आपको सुनिश्चित करना है कि आपका क्रेडिट सही है, आपको बच्चों का एक पूरा समूह नहीं मिल सकता है, लेकिन अगर आपको बच्चे मिल गए हैं तो उन्हें बेहतर तरीके से पालने की आवश्यकता है। मुझे उन्हें सिखाने की जरूरत नहीं है कि उन्हें अपने कपड़े कैसे धोना चाहिए या उनके कमरे को कैसे साफ करना चाहिए या यह नहीं करना चाहिए।”