Friday , June 9 2023 6:30 PM
Home / News / सहेली को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई 11 साल की छात्रा, ऐसे खींच लाई मौत के मुंह से

सहेली को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई 11 साल की छात्रा, ऐसे खींच लाई मौत के मुंह से


दोस्त की जान बचाने के लिए अपनी जिन्दगी की बाजी लगाने के किस्से फिल्मों, किताबों और कहानियों में देखना -सुनना आम बात है। लेकिन अब ऐसी ही सच्ची घटना सामने आई है जिसमें एक लड़की ने अपनी दोस्त के लिए जान की बाजी लगा दी। इस लड़की ने न केवल सहेली के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी बल्कि उसे सही सलामत मौत के मुंह से भी खींच लाई।

मामला जिम्बाब्वे के सिंड्रेला गांव का है। उस वक्त लोग दंग रह गए जब एक 11 वर्षीय लड़की मगरमच्छ से लड़कर अपनी सहेली को जिंदा बचा लाई। इस बहादुर लड़की का नाम लाटोया मुवानी है। उसकी उम्र 9 वर्ष है। दरअसल लाटोया अपने दोस्तों के साथ गांव के नज़दीक एक नदी में तैर रही थी, तभी एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ उसे खींच कर पानी में ले जा रहा था कि तभी उसकी चीख सुनकर 11 वर्षीय सहेली रेबेका मुंकोंब्वे ने मगरमच्छ की पीठ पर छलांग लगा दी। मगरमच्छ ने लाटोया का हाथ और पैर जकड़ रखा था।

यह देखकर रेबेका मगरमच्छ से भिड़ गई और उसकी आंख पर तब तक हमला करती रही जब तक की मगरमच्छ ने उसे छोड़ नहीं दिया।रेबेका घायल नहीं हुई, लेकिन उसकी सहेली को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने बताया कि लाटोया को मामूली चोटें आई हैं। उधर उसके पिता फॉर्चून मुवानी का कहना है कि, “वो ईश्वर का शुक्रिया करना चाहते हैं, जो उनकी बच्ची ज़िंदा बच गई।

About indianz xpress

Pin It on Pinterest

Share This