Wednesday , July 29 2026 10:19 PM
Home / Entertainment / मां-बेटी में एक-साथ दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

मां-बेटी में एक-साथ दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग


हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में किम ग्रे टॉप और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं उनकी बेटी स्किन टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स में क्यूट लग रही हैं।
दोनों मां-बेटी मिलकर काफी मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं और काफी खुश नजर आ रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें किम हॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेसेस में से है। एक्ट्रेस कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी है। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती है।