Wednesday , October 14 2026 11:26 PM
Home / News / ट्रंप की चुनावी टीम ने वाशिंगटन पोस्ट के खिलाफ ठोका मुकद्दमा

ट्रंप की चुनावी टीम ने वाशिंगटन पोस्ट के खिलाफ ठोका मुकद्दमा


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार टीम ने वाशिंगटन पोस्ट अखबार के खिलाफ 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को प्रभावित किए जाने के संबंध में ‘झूठी’ रिपोर्ट प्रकाशित करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रंप की चुनावी टीम के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि टीम का आरोप है कि वाशिंगटन पोस्ट ने 2016 चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए रूस के साथ मिलकर कथित साजिश रचे जाने के संबंध में ‘झूठी’ रिपोर्ट प्रकाशित की थी।
इस टीम ने पिछले हफ्ते न्यूयार्क टाइम्स अखबार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। न्यूयार्क टाइम्स पर भी लगभग इसी आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। चुनावी टीम ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने आज वाशिंगटन पोस्ट के खिलाफ दो गलत रिपोर्ट छापने के लिए ये मुकदमा दायर किया है।” अदालत में दी जानकारी के मुताबिक अखबार ने ये रिपोर्ट 13 जून और 20 जून 2019 को प्रकाशित की थी।