
होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर और कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ है। ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO ने बताया है कि सोमवार को अज्ञात प्रोजेक्टाइल टैंकर से टकराई, जिससे उसमें आग लग गई। अमेरिका ने हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार कहा है और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। इससे होर्मुज स्ट्रेट के आसपास तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब ईरान अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा कर रहा है।
UKMTO ने बताया है कि टैंकर ओमान के लिमाह के पास दक्षिण की ओर जा रहा था, तभी उसके बाईं ओर (पोर्ट साइड) टक्कर हुई, जिससे तुरंत ही आग लग गई। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और ना ही पर्यावरण को कोई नुकसान पहुंचा है। अधिकारी फिलहाल इस घटना की जांच कर रहे हैं।
ईरान ने किया हमला: अमेरिका – अमेरिका ने हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार माना है। एक्सियोस अनुसार, दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ईरान की IRGC ने सोमवार रात होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर दो मिसाइलें दागीं। एक ऑयल टैंकर और एक कमर्शियल जहाज इसकी चपेट में आया। दोनों जहाजों को नुकसान पहुंचा लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है। US एनर्जी इन्फॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, 2024 में यहां से हर दिन तकरीबन 20 मिलियन बैरल कच्चा तेल गुजरा, जो दुनिया की कुल तेल आपूर्ति का पांचवां हिस्सा है। यह जलमार्ग हालिया अमेरिका-ईरान संघर्ष का केंद्र बना हुआ है।
होर्मुज स्ट्रेट में तनाव – 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से यातायात को नियंत्रित करना शुरू किया था। इसके बाद से यहां तनाव चल रहा है। हालांकि अमेरिका-ईरान के समझौते में होर्मुज को खोलने की बात कही गई है लेकिन इस समुद्री गलियारे में चीजें सामान्य होती नहीं दिख रही हैं।
Home / Uncategorized / होर्मुज स्ट्रेट में 2 जहाजों पर हमला, अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप, खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच बढ़ा तनाव
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website