
सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के दो शीर्ष अधिकारी जल्द ही कंपनी से विदा लेने वाले हैं। कंपनी छोडऩे वालों में फेसबुक के उत्पाद प्रमुख क्रिस कॉक्स भी शामिल हैं। वह फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग के साथ लंबे समय से हैं।
जुकरबर्ग ने वीरवार को अपने पोस्ट में लिखा कि क्रिस डेनियल्स भी फेसबुक का साथ छोड़ेंगे। वह मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं। जुकरबर्ग ने लिखा कि नई परियोजना के लिए कॉक्स लंबे समय से कंपनी छोडऩे पर विचार कर रहे थे लेकिन 2016 में उन्होंने कंपनी में रुकने का फैसला किया। इस समय फेसबुक गलत सूचनाओं और चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप जैसे विवादों से जूझ रही थी।
कॉक्स 13 साल पहले फेसबुक से जुड़े थे और न्यूज फीड फीचर को निर्मित करने में मदद की थी। एक साल से भी कम समय में उन्हें फेसबुक के सभी एप समेत इंस्टाग्राम , व्हाट्सएप और मैसेंजर की जिम्मेदारी दे दी गई थी। डेनियल्स फेसबुक से करीब 9 साल पहले जुड़े थे। वर्तमान में वह व्हाट्सएप प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं। अब फेसबुक के वरिष्ठ अधिकारी विल काथकार्ट व्हाट्सएप की जिम्मेदारी संभालेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website