Thursday , August 20 2026 11:33 PM
Home / Uncategorized / ‘ईरान युद्ध के समय UAE ने हमें होटलों से भगाया, भारतीयों को दी खुली छूट’, पाकिस्तानी सांसद का छलका दर्द

‘ईरान युद्ध के समय UAE ने हमें होटलों से भगाया, भारतीयों को दी खुली छूट’, पाकिस्तानी सांसद का छलका दर्द


ईरान से युद्ध के समय पाकिस्तानियों के साथ संयुक्त अरब अमीरात में बुरा सलूक किया गया था। इसका खुलासा खुद पाकिस्तानी सांसद असद कैसर ने किया है। असद कैसर पाकिस्तानी संसद के पूर्व स्पीकर हैं और उन्होंने पाकिस्तानी संसद में कहा कि जिस दिन ईरान पर हमला किया गया उस दिन पाकिस्तानियों को होटल नहीं दिया जा रहा था। पाकिस्तानियों की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई थी और उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया था।
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद) में यह मुद्दा उठाते हुए कैसर ने राजनयिक दखल की मांग की और सरकार से UAE अधिकारियों के सामने यह मामला उठाने को कहा। सांसद ने दावा किया कि यह घटना तब हुई जब पाकिस्तान ने ‘अमेरिका-ईरान विवाद में सकारात्मक भूमिका निभाई थी’।
पाकिस्तानियों के लिए यूएई ने बंद कर दिया था एयरपोर्ट? – असद कैसर ने पाकिस्तानी संसद में कहा ‘UAE के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। जैसे ही जंग शुरू हुई फ्लाइट कैंसिल हो गई। हम बहुत परेशान थे। हम कोई दूसरी फ्लाइट लेना चाहते थे या दूसरी जानकारियां लेना चाहते थे। लेकिन हमारे पाकिस्तानियों के साथ सलूक अच्छा नहीं हुआ। हमारी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। होटलों ने हमें रखने से मना कर दिया। एयरपोर्ट पर घोषणा की जा रही था कि सिर्फ भारतीय और अमेरिकी पासपोर्ट वालों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। मैं खुद इसका विरोध किया लेकिन उनका जो रवैया था उसपर मुझे अफसोस होता है।’