Sunday , May 31 2026 6:05 AM
Home / Uncategorized / PM मोदी, CM योगी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तारी के बाद कान पकड़कर बोला- दोबारा नहीं करूंगा ऐसी गलती

PM मोदी, CM योगी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तारी के बाद कान पकड़कर बोला- दोबारा नहीं करूंगा ऐसी गलती


उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के देहली गेट थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एहसान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में आरोपी एहसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। गिरफ्तारी के बाद एहसान कान पकड़ कर माफी मांगता हुआ नजर आया।
जानकारी के अनुसार, बकरीद की नमाज के बाद रेलवे रोड स्थित ईदगाह परिसर के पास कुछ लोगों के सोशल मीडिया से बातचीत के दौरान आरोपी ने कथित रूप से आपत्तिजनक बयान दिए थे। जो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस को मामले की वायरल वीडियो मिली और जांच शुरू की गई। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया। पुलिस द्वारा जारी वीडियो में वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कह रहा है। इस दौरान वह लंगड़ाते हुए भी नजर आया।
जांच में वीडियो सही पाया गया – पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने के बाद आरोपी की पहचान की गई। जांच में वीडियो प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी का कहना है कि सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी व्यक्ति, संस्था अथवा संवैधानिक पद पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस लगातार निगरानी रख रही है और ऐसे दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।