
अमेरिका के वित्त मंत्री (ट्रेजरी सेक्रेटरी) स्कॉट बेसेंट ने ईरान को बड़ी आर्थिक चोट पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि ईरानी बंदरगाहों को ब्लॉक करके उसके तेल को बाहर जाने से रोका जाना जारी रहेगा। इससे ईरान की आर्थिक व्यवस्था चरमरा जाएगी। बेसेंट का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है लेकिन होर्मुज स्ट्रेट के आसपास से नाकेबंदी नहीं हटाने का फैसला लिया है।
बेसेंट ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने यह साफ कर दिया है कि अमेरिकी नेवी ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखेगी। इस नाकेबंदी से कुछ ही दिनों में खर्ग द्वीप का स्टोरेज भर जाएगा और ईरान के नाजुक तेल के कुएं बंद हो जाएंगे। यह सीधेतौर पर ईरान की कमाई को बेहद सीमित कर देगा।
ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखेगी। अमेरिकी नेवी के इस कदम से ईरान के खर्ग द्वीप का स्टोरेज भर जाएगा, जो ईरान के तेल व्यापार के लिए सबसे अहम द्वीप है। ईरान के तेल के कुएं बंद होने से उसका समुद्री व्यापार सीमित हो जाएगा और तेहरान में बैठी सरकार की कमाई के मुख्य जरिया बंद हो जाएगा।
ईरानी सरकार की कमाई बंद करेंगे: बेसेंट – बेसेंट ने आगे कहा कि ईरान के समुद्री व्यापार को सीमित करने से वहां सरकार की कमाई की मुख्य नसों कट जाएंगी। हम आर्थिक रोष (इकोनॉमिक फ्यूरी) के जरिए ईरान पर ज्यादा से ज्यादा दबाव डालना जारी रखेंगे। इससे तेहरान की कमाई और पैसा एक से दूसरी जगह भेजने और वापस लाने की क्षमता को कम किया जा सकेगा।
अमेरिकी वित्त मंत्री ने ईरान के मददगारों पर भी शिंकजा कसने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति या जहाज चोरी-छिपे व्यापार और फाइनेंस के जरिए इन लेन-देन में मदद करता है तो उस पर अमेरिका के प्रतिबंध लग सकते हैं। हम ईरान की जनता की तरफ से वहां के भ्रष्ट नेताओं के पैसों को फ्रीज कर रहे हैं।
ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के साथ युद्धविराम आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने यह कदम मौजूदा सीजफायर के खत्म होने से कुछ घंटे पहले पाकिस्तान के अनुरोध पर उठाया है। उन्होंने कहा कि वे ईरान की तरफ से कोई प्रपोजल मिलने तक जंगबंदी को आगे बढ़ा रहे हैं क्योंकि ईरान की सरकार गंभीर रूप से बंटी हुई है।
डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने का ऐलान करने के साथ ही कहा है कि उन्होंने अमेरिकी सेना को ईरान की नाकेबंदी जारी रखने का निर्देश दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ पाकिस्तान में हुई बातचीत के बेनतीजा रहने के बाद बीते हफ्ते होर्मुज स्ट्रेट के आसपास और ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी का फैसला लिया था।
होर्मुज स्ट्रेट से पास तनाव – डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर 13 अप्रैल से अमेरिकी नेवी ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी कर रखी है। अमेरिकी नेवी की कोशिश है कि ईरान अपने तेल का निर्यात ना कर सके, जिससे उस पर दबाव बढ़े और वह समझौते के लिए मजबूर हो। दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए नाकेबंदी हटाने को अहम शर्त बनाया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान का सार्वजनिक रवैया आर्थिक हितों के बजाय राजनीतिक दिखावे से प्रेरित है। ईरान नहीं चाहता कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हो। वे चाहते हैं कि यह खुला रहे ताकि वे रोजैना 500 मिलियन डॉलर कमा सकें।
Home / Uncategorized / ‘ईरान को आर्थिक चोट देकर झुकाएंगे’, डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने के बाद अमेरिकी मंत्री ने बताया आगे का प्लान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website