Saturday , April 25 2026 8:21 PM
Home / News / जब 25 मिनट लिफ्ट में फंसे रहे पोप फ्रांसिस, दमकलकर्मियों ने बाहर निकाला

जब 25 मिनट लिफ्ट में फंसे रहे पोप फ्रांसिस, दमकलकर्मियों ने बाहर निकाला


वेटिकन में बिजली गुल हो जाने पर पोप फ्रांसिस रविवार को लिफ्ट में फंस गए और उन्हें दमकल कर्मियों ने 25 मिनट बाद सुरक्षित निकाला। पोप ने रविवार को सेंट पीटर्स स्क्वायर में अपने साप्ताहिक भाषण के दौरान लोगों को अपनी आपबीती सुनाई और सुरक्षित निकाले जाने पर दमकल विभाग का आभार जताया।
दरअसल, वह इस साप्ताहिक कार्यक्रम में 10 मिनट की देरी से पहुंचे। उन्होंने मुस्कुराते हुए वहां मौजूद लोगों से कहा, ‘‘मैं आप लोगों से माफी चाहता हूं।’’ इसके बाद उन्होंने बताया कि वेटिकन में बिजली की समस्या चल रही है।