
ऐक्ट्रेस कंगना रनौत के सोशल मीडिया ऐक्टिविटीज से तो सभी वाकिफ हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग केवल आम जनता की ही नहीं है बल्कि कुछ सेलेब्स भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। हाल ही में वेटरन ऐक्ट्रेस रेखा का एक स्टेटमेंट सामने आया है, जिसमें उन्होंने कंगना का कंपेरिजन अपनी बेटी से किया है। गुरुवार को ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने रेखा के उनके बारे में दिए गए एक पुराने बयान पर रिएक्शन दिया। 2019 में, मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान, रेखा ने कंगना के बारे में कहा था कि अगर उनकी कभी बेटी होती, तो वह कंगना की तरह होतीं। पुराने बयान पर रिएक्ट करते हुए, कंगना ने इसे ‘सबसे बड़ी तारीफ’ कहा जो उन्हें अब तक मिली है।
रेखा को चाहिए थी कंगना जैसी बेटी : 2019 में मुंबई में मराठी गौरव इवेंट के दौरान कंगना ने रेखा को स्पेशल अवॉर्ड दिया था। कंगना ने एक साड़ी भी पहनी थी, जो उन्हें रेखा ने गिफ्ट की थी। अवॉर्ड लेते हुए रेखा ने कंगना की तारीफ की और कहा कि ऐक्ट्रेस एक ऐसी इंसान हैं, जिन्हें वह सबसे ज्यादा प्यार करती हैं। रेखा ने यह भी कहा, ‘अगर मेरी बेटी होती तो वह कंगना जैसी होती।’ हाल ही में एक फैन अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर रेखा का पुराना बयान शेयर किया है। कंगना ने इसे इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिर से शेयर किया और इसे ‘अब तक की सबसे बड़ी तारीफ’ कहा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website