Wednesday , April 22 2026 10:06 AM
Home / Uncategorized / ब्रह्मोस जिसे उड़ाए उसे कौन सुधारे… ढाई महीने बाद भी रहीम यार खान एयरबेस नहीं बनवा पाया पाकिस्तान, फिर जारी किया NOTAM

ब्रह्मोस जिसे उड़ाए उसे कौन सुधारे… ढाई महीने बाद भी रहीम यार खान एयरबेस नहीं बनवा पाया पाकिस्तान, फिर जारी किया NOTAM

मई महीने में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कम से कम 11 एयरबेस पर सटीक ब्रह्मोस हमले किए थे। पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ब्रह्मोस को इंटरसेप्ट करने में नाकाम रहे थे। भारत ने पाकिस्तान के रहीम यार खान, सक्कुर, नूर खान एयरबेस समेत 11 एयरबेस पर तबाही मचा दी थी।
भारत के हमले के ढाई महीने के बाद भी पाकिस्तान अपने रहीम यार खान एयरबेस की मरम्मत नहीं कर पाया है। सोचिए जरा की भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के एयरबेस पर कितनी तबाही मचाई होगी। दरअसल, पाकिस्तान ने एक बार फिर रहीम यार खान एयरबेस के लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। यह वही रनवे है जिसपर भारत ने मई 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल से सटीक हमले किए थे। अब तक की जानकारी के मुताबिक यह एयरबेस 5 अगस्त 2025 तक भी ऑपरेशनल नहीं हो पाएगा, यानी करीब तीन महीने से यह स्ट्रैटजिक लोकेशन निष्क्रिय है और पाकिस्तान कब तक इसकी मरम्मत कर पाएगा, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।
यानि ब्रह्मोस स्ट्राइक की मार से अब तक पाकिस्तान उबर नहीं पाया है। मई 2025 में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कम से कम 11 एयरबेस पर सटीक ब्रह्मोस हमले किए थे। पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ब्रह्मोस को इंटरसेप्ट करने में नाकाम रहे थे। भारत ने पाकिस्तान के रहीम यार खान, सक्कुर, नूर खान एयरबेस समेत 11 एयरबेस पर हमला कर उन्हें निष्क्रिय बना दिया था, जिसकी वजह से पाकिस्तान एयरफोर्स अपने किसी भी लड़ाकू विमान को उड़ा ही नहीं पाया था। रिपोर्ट के मुताबिक रहीम यार खान पर ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के गिरने से इसके रनने को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है, जिसकी मरम्मत अभी तक पाकिस्तान नहीं कर पाया है।