Thursday , August 20 2026 2:17 AM
Home / Sports / WI v BAN: कॉटरेल ने शानदार फील्डिंग करते हुए तमीम को किया रन आउट

WI v BAN: कॉटरेल ने शानदार फील्डिंग करते हुए तमीम को किया रन आउट


वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लीग मैच के दौरान उस समय सभी हैरान रह गए जब विंडीज खिलाड़ी शेल्डन कॉटरेल ने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी तमीम इकबाल को रन आउट कर दिया। तमीम 2 रनों से अर्धशतक लगाने से चूक गए और 53 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
दरअसल, 18वें ओवर में विंडीज खिलाड़ी कॉटरेल बाॅलिंग पर थे और तीसरी गेंद पर तमीम स्ट्राइक पर आए। काॅटरेल ने जैसे ही तीसरी गेंद डाली तो तमीम शाॅट मारते हुए रन लेने के लिए दौड़े। लेकिन काॅटरेल ने शानदार फील्डिंग करते हुए बाॅल पकड़ ली और बिना देरी करते हुए बाॅल को विकेटों पर दे मारा और तमीम को रन आउट कर दिया। हालांकि तमीम ने बचने की पूरी कोशिश की लेकिन उनके हाथ निराशा लगी और डीआरएल में देखने पर पता चला कि वह विकेटों पर बाॅल लगने से पहले क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए।