Tuesday , August 25 2026 10:01 PM
Home / Sports / श्रीलंका पारी से हारेगा? भारत के खिलाफ फॉलोऑन से बचने के लिए चाहिए इतने रन, WTC फाइनल लगा है दांव पर!

श्रीलंका पारी से हारेगा? भारत के खिलाफ फॉलोऑन से बचने के लिए चाहिए इतने रन, WTC फाइनल लगा है दांव पर!


भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं दूसरे मैच में भी टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 503 रन बना डाले हैं। जिसने श्रीलंकाई टीम को खतरे में डाल दिया है। दरअसल श्रीलंका पर इस मैच में पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका को टीम इंडिया इस मैच में चाहे तो फॉलोऑन दे सकती है, लेकिन फैंस के दिमाग में यह सवाल जरूर होगा कि आखिरी श्रीलंका को फॉलोऑन से बचने के लिए किस स्कोर तक पहुंचना होगा। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।
फॉलोऑन से ऐसे बच सकता है श्रीलंका – भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम काफी मु्श्किल स्थिति में नजर आ रही है। दूसरे दिन तो उन्होंने सिर्फ 8 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट खो दिए थे। श्रीलंका को अगर इस मैच में फॉलोऑन से बचना है कि उन्हें कम से कम 303 रन बनाने होंगे। अगर वें ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनकी टीम को फॉलऑन का सामना करते हुए, फिर से बल्लेबाजी करने के लिए आना होगा। टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्लान यही होगा कि श्रीलंका को इस स्कोर से कम पर रोका जा सके, ताकि भारतीय टीम के पास पारी से जीत हासिल करने का एक दमदार मौका हो।
पडिक्कल और जुरेल के शतक से भारत मजबूत – इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की मजबूत स्थिति से पीछे देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल के शतक का रोल काफी अहम है। पहले मैच में शतक बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल ने इस मैच में भी शतक जड़ा। उन्होंने 117 रनों की पारी खेली। वहीं ध्रुव जुरेल 115 रन बनाकर नाबाद रहे, यह दोनों ही बल्लेबाजों के टेस्ट करियर का दूसरा शतक था। इन दोनों के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी अपने छोटे-छोटे योगदान दिए। जिसमें ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने अहम पारी खेली।
WTC फाइनल है दांव पर – भारतीय टीम और श्रीलंका दोनों के पास अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने का मौका है। टीम इंडिया पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर मौजूद है। टीम इंडिया अगर इस मैच को जीत जाती है तो वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ जाएंगे, वहीं श्रीलंकाई टीम 7वें स्थान पर खिसक जाएगी। दूसरी ओर अगर श्रीलंका इस मैच को जीतने में कामियाब हो जाती है तो अंक तिलाका में स्थानों में कोई भी बदलाव नहीं होगा।