Thursday , January 22 2026 12:36 PM
Home / Uncategorized / खाने को नहीं दाने और… पेट भरने के लिए भारत से 50000 टन चावल खरीदेगा बांग्लादेश

खाने को नहीं दाने और… पेट भरने के लिए भारत से 50000 टन चावल खरीदेगा बांग्लादेश


बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत से 50000 टन चावल खरीदने का फैसला किया है। यह चावल गैर-बासमती होगा, जिसका इस्तेमाल बांग्लादेश में खाद्यान संकट को दूर करने के लिए किया जाएगा। बांग्लादेश राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है, जिस कारण आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है।
भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बांग्लादेश में खरीद पर बनी सलाहकार समिति के फैसले के अनुसार, यूनुस सरकार भारत और पाकिस्तान से कुल 100,000 टन चावल खरीदने जा रही है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश का खाद्य मंत्रालय भारत की M/S पट्टाभि एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से 355.77 डॉलर प्रति टन की दर से 50,000 टन नॉन-बासमती चावल खरीदेगा।
नाइजीरिया और अमेरिका से सोयाबीन तेल खरीदेगा बांग्लादेश – वित्त सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार, सरकार-से-सरकार समझौते के तहत ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ़ पाकिस्तान से 395 डॉलर प्रति टन की दर से 50,000 टन धूप में सुखाया हुआ चावल खरीदा जाएगा। इसके अलावा, सरकार नाइजीरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका से सीधे खरीद तरीके से 3.75 करोड़ लीटर सोयाबीन तेल खरीदेगी।
चीनी कंपनी को तेल कुओं की ड्रिलिंग का ठेका – इसमें से 1.25 करोड़ लीटर अमेरिका से 132.69 टका प्रति लीटर की दर से खरीदा जाएगा, जबकि नाइजीरिया 121.32 टका प्रति लीटर की दर से सोयाबीन तेल सप्लाई करेगा। बैठक में सिनोपेक इंटरनेशनल पेट्रोलियम सर्विस कॉर्पोरेशन को शाहबाजपुर और भोला गैस क्षेत्रों में चार कुओं की ड्रिलिंग और विकास का ठेका देने को भी मंजूरी दी गई।