Sunday , April 26 2026 3:01 AM
Home / News / कोरोना से चंद सेकंड बाद महिला की होने वाली थी मौत, डॉक्टर के एक प्रयोग ने कर दी जिंदा

कोरोना से चंद सेकंड बाद महिला की होने वाली थी मौत, डॉक्टर के एक प्रयोग ने कर दी जिंदा


वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) पूरी दुनिया में में विकराल रूप ले चुकी है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 2,082,372 हो गई है. वहीं इस वायरस से अब तक कुल 134,560 लोगों की मौत हो गई है। वहीं न्यूयॉर्क के अस्पताल माउंट सिनाई में एक चौंकाने वाला मामला देखने को मिला जहां कोरोना से महिला को बचाने के लिए डॉक्टरों ने एक प्रयोग का जोखिम लिया।
बस दम तोड़ने ही वाली थी महिला
दरअसल कोरोना से पीड़ित एक महिला बस दम तोड़ने ही वाली थी। तभी वहां मौजूद फेफड़ों के डॉ. हूमान पूअर ने महिला को बचाने के लिए एक प्रयोग का जोखिम लिया। उन्होंने संक्रमित महिला को रक्त का थक्का खत्म करने में इस्तेमाल होने वाली दवा टीपीए का इंजेक्शन दे दिया। इंजेक्शन के 20 मिनट बाद ही महिला की सांस चलने लगी। पूअर की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक पाई, क्योंकि महिला की हालत फिर बिगड़ने लगी थी। इसके बाद उन्होंने पीड़ित को 24 घंटे के लिए कम-खुराक वाली टीपीए ड्रिप लगा दी।पूअर का अनुमान था, इससे पुराने थक्कों को खत्म करने के साथ-साथ नए थक्कों को रोका जा सकेगा। महिला पर इलाज काम करने लगा। हालांकि इस दौरान महिला को मौत हो गई लेकिन इस प्रयोग ने डॉक्टरों को कोरोना से लड़ने लिए एक आशा की किरण दिखाई है।

अमेरिका में कोरोना से 30 हजार से अधिक लोगों की मौत
वहीं अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान इसके संक्रमण से करीब 2500 लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या 30 हजार का आंकड़ा पार कर 30844 हो गई है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 हजार को पार कर 30844 पहुंच गयी है जबकि 638111 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। अमेरिका में 52640 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो गए हैं।