Wednesday , April 17 2024 3:34 AM
Home / Lifestyle / मिनटों में दूर हो जाएगा दांतों का पीलापन, आज ही ट्राई करें ये घरेलू उपाय

मिनटों में दूर हो जाएगा दांतों का पीलापन, आज ही ट्राई करें ये घरेलू उपाय

साफ और चमकीले दांत चेहरे की खूबसूरत निखारने का काम करते हैं। ये मुस्कान को सुंदर बनाते हैं। मगर पीले दांत सुंदरता पर दाग लगाने के साथ बीमारियों को न्योता देते हैं। असल में, कई तरह के चीजों का सेवन करने से दांतों का इनेमल यानि बाहरी परत गंदी होने लगती है। ऐसे में दांत पीले व गंदे दिखने लगते हैं। मगर आप कुछ आसान से घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पा सकती है। चलिए जानते हैं इनके बारे में…
नारियल तेल करें इस्तेमाल : सेहत व ब्यूटी के साथ दांत चमकाने के लिए भी आप नारियल तेल यूज कर सकती हैं। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल को मुंह में 3-5 मिनट तक घुमाएं। बाद में मुंह धो लें। इसके अलावा टूथब्रश पर इस तेल की कुछ बूंदें डालकर ब्रश करें। इससे कुछ ही दिनों में दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा। साथ ही दांत स्वस्थ रहेंगे। ‌
सेब के सिरके से बनेगी बात : आप दांतों का पीलापन वह दाग-धब्बे दूर करने के लिए सेब का सिरका भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए थोड़े से सेब के सिरके को 2-3 मिनट तक दांतों पर रगड़ें। इसके अलावा टूथब्रश पर इसकी कुछ बूंदें डालकर ब्रश करें। बाद में पानी से मुंह धो लें। एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम, एसिटिक एसिड जैसे कंपाउंड मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने व प्लाक तोड़ने में मदद करते हैं। ऐसे में दांत साफ और मजबूत बनते हैं।
बेहद कारगर रहेगा बेकिंग सोडा : बेकिंग सोडा भी दांतों को चमकाने में कारगर साबित होता है। इसके लिए पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे 1-2 मिनट तक दांतों पर रगड़ें। आप ब्रश से भी दांतों की सफाई कर सकती हैं। बाद में कुल्ला कर लें। कुछ दिन लगातार ऐसा करने से आपके दांत साफ और चमकदार हो जाएंगे।
नींबू का छिलका रहेगा सही : नींबू का छिलका विटामिन सी व एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं। ऐसे में आप दांतों का पीलापन दूर करने के लिए इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 1-2 तक नींबू के छिलके को दांतों पर रगड़कर कुल्ला करें। कुछ दिन लगातार इस उपाय को करने से आपको फर्क नजर आएगा।
स्ट्रॉबेरी से बनेगी बात : एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर स्ट्रॉबेरी सेहत के साथ दांतों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसके लिए आपको बस इसे खाना है। स्ट्रॉबेरी खाने से ही आपके दांत नेचुरली चमकने लगेंगे। इसके अलावा आप इसे कुछ मिनटों के लिए दांतों पर रगड़ भी सकती है।