
दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने शनिवार सुबह बताया कि उन्होंने उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय इलाके वॉनसन से मिसाइल लॉन्च होते देखी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। हाल ही सीमा पर लैंड माइन धमाकों में दक्षिण कोरिया के तीन सैनिक घायल हो गए थे।
दक्षिण कोरिया और जापान में जारी हुआ अलर्ट – उत्तर कोरिया से और मिसाइल लॉन्च होने की संभावना को देखते हुए दक्षिण कोरिया अलर्ट पर है। जॉइंट चीफ्स ने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना घटना को लेकर अमेरिका और जापान के साथ जानकारी साझा कर रही है। जापान ने भी मिसाइल लॉन्च की पुष्टि की है और आपातकालीन अलर्ट जारी किया है।
जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। अधिक जानकारी का इंतजार है। जापानी न्यूज ब्रॉडकास्टर NHK ने बताया कि उत्तर कोरिया से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल संभवतः देश के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) से बाहर गिरी।
किम जोंग उन की बहन ने उड़ाया मजाक – यह लॉन्च उत्तर कोरिया के तानाशाह किंम जोंग-उन की ताकतवर बहन किम यो-जोंग के दक्षिण कोरिया की मांग का मजाक उड़ाने के एक दिन बाद हुआ, जिसमें बारूदी सुरंग धमाकों के लिए उत्तर कोरिया से माफी की मांग की गई थी। इन धमाकों में दक्षिण कोरिया के 3 सैनिक घायल हो गए थे। दक्षिण कोरिया और अमेरिका के नेतृत्व वाली यूनाइटेड नेशंस कमांड का कहना था कि ये धमाके मिलिट्री डिमार्केशन लाइन के दक्षिण में उत्तर कोरिया की बिछाई बारूदी सुरंगों की वजह से हुए थे।
Home / Uncategorized / उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, सियोल से तनाव के बीच भड़काऊ कदम, जापान में भी इमरजेंसी अलर्ट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website