
चार देशों का एक समूह है जिसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। यह समूह हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत पर लगाम लगाने के लिये एक-दूसरे के व्यावहारिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित करता है। यूएस हाउस में पास हुए बिल में चारों देशों के संबंधों को और मजबूत करने पर जोर है।
वाशिंगटन: अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने क्वाड विधेयक पारित कर दिया है। ये विधेयक 39 के मुकाबले 379 वोट से पास हुआ। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के बीच घनिष्ठ सहयोग के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को क्वाड अंतर-संसदीय कार्य समूह स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। ‘मजबूत अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया-भारत-जापान सहयोग’ या चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) विधेयक में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के बीच संयुक्त सहयोग को मजबूत करने की बात कही गई है।
इसमें विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया गया है कि वह विधेयक के अधिनियमित होने के 180 दिन के भीतर क्वाड के साथ कामकाज और सहयोग बढ़ाने की रणनीति कांग्रेस को प्रस्तुत करे और इसके अधिनियमन के 60 दिन के भीतर क्वाड अंतर-संसदीय कार्य समूह के गठन के लिए जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ बातचीत करे।
दो सांसदों ने नहीं डाला वोट – कार्य समूह में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक अमेरिकी समूह की भी स्थापना होगी जिसमें कांग्रेस के अधिकतम 24 सदस्य होंगे। यह वार्षिक बैठकों और समूह नेतृत्व के लिए दिशानिर्देश भी तय करेगा। विधेयक में कहा गया है कि इस समूह को कांग्रेस की विदेश मामलों की समितियों को एक वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। डेमोक्रेटिक पार्टी के दो सांसदों ने विधेयक के विरोध में मतदान किया। इनमें से एक मिनियापोलिस से कांग्रेस महिला इल्हान उमर हैं।
Home / News / India / अमेरिकी सदन ने पारित किया क्वाड विधेयक, सदस्य देशों के संबंधों की मजबूती पर जोर, भारत भी शामिल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website