
अमेरिका में जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद से हटाने की मांग की जा रही है। उनकी जगह कमला हैरिस का नाम प्रस्तावित किया जा रहा है। बाइडेन को हटाने के पीछे का कारण उनकी हेल्थ को बताया जाता है। NATO की मीटिंग …
अमेरिका में जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद से हटाने की मांग की जा रही है। उनकी जगह कमला हैरिस का नाम प्रस्तावित किया जा रहा है। बाइडेन को हटाने के पीछे का कारण उनकी हेल्थ को बताया जाता है। NATO की मीटिंग के दौरान ने बाइडन ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके बाद वह फिर चर्चा में है। बाइडेन ने NATO की मीटिंग के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को “राष्ट्रपति पुतिन” तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमला हैरिस को “ट्रंप” करार दिया। वह फिर संभले और अपनी गलती सुधार की। उनसे इस तरह की गलतियां तब हुई हैं, जब राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठ रहे हैं।
बाइडेन की इन्हीं गलतियों की वजह से माना जाता है कि उनके समर्थक भी उनसे रेस से बाहर होने की अपील कर रहे हैं। वहीं, सर्वे में 56% लोग चाहते हैं कि बाइडेन राष्ट्रपति की रेस से बाहर हो जाएं। अमेरिका में बाइडेन की उम्र और उनकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच 81 साल के राष्ट्रपति ने नाटो समिट में कई लोगों के नाम गलत बोलकर अपनी राष्ट्रपति पद पर बने रहने की योग्यता पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
नाटो समिट के दौरान बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को प्रेसिडेंट पुतिन कह दिया। कुछ ही देर बाद उन्होंने अपनी गलती दोहराई वो अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम भूल गए और उन्हें डोनाल्ड ट्रम्प बोल दिया। नाटो के 75 पूरे होने पर अमेरिका में 9 से 11 जुलाई तक एक समिट हुआ। इसमें नाटो देशों के मेंबर मौजूद थे। समिट के आखिरी दिन यानी कल देर शाम बाइडेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बाइडेन अपनी बात खत्म कर जेलेंस्की को बुला रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अब मैं यूक्रेन के राष्ट्रपति को बुलाना चाहूंगा। वे जितने साहसी हैं उतने ही समर्पित भी हैं। लेडीज एंड जेंटलमेन प्रेसिडेंट पुतिन।’ ये कहकर बाइडेन जैसे ही आगे बढ़े उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। वे तुरंत मुडे़ और कहा, ‘ प्रेसिडेंट पुतिन नहीं प्रेसिडेंट जेलेंस्की। मैं पुतिन को हराने पर इतना ज्यादा फोकस्ड हूं कि अब हमें इस पर चिंता करनी चाहिए।’
Home / Uncategorized / NATO समिट में बाइडेन की फिर फिसली जुबान, जेलेंस्की को ‘पुतिन’ तो कमला हैरिस को बता दिया ‘ट्रंप’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website