
नेपाल के सरलाही जिले में रविवार को भारत से लौट रहे हिंदू तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर नहर में गिर गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई और उसकी 11 वर्षीय बेटी सहित चार अन्य घायल हो गए।
दुर्घटना मलंगावा इलाके में हुई और इस दौरान ट्रैक्टर पर 25 तीर्थयात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना चालक के ट्रैक्टर से नियंत्रण खो देने के कारण हुई। तीर्थयात्री बिहार के मधिया में एक मंदिर में पवित्र जल चढ़ाने के बाद घर वापस आ रहे थे। बाकी तीर्थयात्री सुरक्षित बताए जाते हैं। ट्रैक्टर चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
आस-पास के लोगो को जैसे ही वाहन पलटने की भनक मिली सभी अपने अपने काम छोड़ कर दौड़ पड़े। महिलाओ को महिलाएं संभाल रहीं थीं। वहीं पुरुष व महिलाएं पानी में उतर कर सभी को निकालने में मदद कर रहे थे। रविवार को सोनबरसा प्रखंड के मढिया स्थित बाबा मांकेश्वर नाथ धाम पर जलाभिषेक कर ट्रैक्टर से पच्चीस कांवड़िए लौट रहे थे। संतुलन बिगड़ने के बाद बागमती नदी के नाहर में ट्रैक्टर पलट गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website