
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में एक महिला ब्लॉगर को बलात्कार के खिलाफ कविता शेयर करना भारी पड़ गया। महिला ब्लॉगर पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर उसे जेल में डाल दिया गया है। कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या का मामला पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में सुर्खियों में बना हुआ है। पीओके में रहने वाली ब्लॉगर अस्मा बतूल ने इसी मामले को लेकर दक्षिण एशियाई देशों में महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न पर सलमान हैदर की एक कविता साझा की थी। बतूल ने फेसबुक पर जो कविता शेयर की है, उसमें लिखा है कि ‘खुदा, भगवान या ईश्वर सब मौजूद थे, जब बलात्कार हुआ।’
इस कविता से पाकिस्तान की सरकार की तरफ से पाले जा रहे कट्टरपंथियों को आग लग गई। इसके अलावा वह इंस्टाग्राम पर एक और कविता सुनाती नजर आ रही हैं, जिसका शीर्षक है- तुम्हारा देश मेरे जैसा ही है। धार्मिक मौलवियों ने अल्लाह का अपमान करने के आरोप में बतूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी, जिसके बाद पुलिस ने बतूल को ईशनिंदा करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। पाकिस्तान में इस्लाम की आलोचना करना अपराध है और इसका सजा मौत तक है। ईशनिंदा कानून का दुरुपयोग करने वालों देशों में पाकिस्ताव अव्वल है। पीओके के पुंछ के रहने वाले मौलाना ताहिर बशीर ने 25 अगस्त को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
बतूल के परिवार पर हमला – इस बीच बतूल के परिवार ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भीड़ ने उनके घर पर हमला किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परिवार पर इस्लाम को छो़ड़ने का आरोप लगाते हुए उनके घर को आग लगाने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसके स्थानीय मौलवियों के नेतृत्व में भीड़ को बतूल के परिवार को धमकाते दिखाया गया है। परिवार से कहा गया कि वे बतूल को छोड़ दें या फिर सामाजिक बहिष्कार का सामना करें।
बतूल के समर्थन में उठी आवाज – बतूल की गिरफ्तारी के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और यूजर ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है। पत्रकार सबाहत जकारिया ने एक्स पर लिखा, ‘अस्मा बतूल को सोशल मीडिया पर एक कविता साझा करने के लिए ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आप माने या न माने, यह पाकिस्तान है। और पाकिस्तान ऐसा ही होगा जब आप बातचीत की वकालत के बजाय अलगाववाद के लिए सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काते हैं।’ मुहम्मद इशफाक नाम के एक यूजर ने बतूल के पेज से कविता का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, यह वही कविता है जिसकी चीरफाड़ करते हुए मौलाना ने लड़की के खिलाफ अपराधों की शीट दायर की है। नाज खयाली और नुसरत फतेह अली खान समय रहते निकल लिए वरना ‘तुम एक गोरखधंधा हो’ के लिए उनकी फांसी तय थी। पाकिस्तान एक मिलिट्री स्टेट बन गया है। लोग कहां जाएं?
Home / Uncategorized / पीओके की महिला ब्लॉगर पर अल्लाह के अपमान का आरोप, रेप के खिलाफ कविता शेयर करने पर गिरफ्तार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website