Sunday , December 21 2025 1:45 AM
Home / News / सीक्रेट परमाणु परीक्षण पर भारत ने ऐसा क्या कहा जिस पर बौखलाया पाकिस्तान? उगल दिया जहर, दिल्ली विस्फोट पर भी दिया बयान

सीक्रेट परमाणु परीक्षण पर भारत ने ऐसा क्या कहा जिस पर बौखलाया पाकिस्तान? उगल दिया जहर, दिल्ली विस्फोट पर भी दिया बयान


ट्रंप ने हाल एक बयान दिया था जिसमें कहा था कि कुछ देश गुप्त परमाणु परीक्षण कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रति ने सीधे तौर पर पाकिस्तान का नाम लिया था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर टिप्पणी की थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु परीक्षणों पर दिए बयान को लेकर पाकिस्तान मुश्किल में पड़ गया है। अब उसने भारत की आलोचना की है और कहा है कि नई दिल्ली ने ट्रंप के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान ने आखिरी परीक्षण मई 1998 में किया था और परमाणु परीक्षणों पर उसकी स्थिति सबके सामने और साफ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल एक बयान दिया था जिसमें कहा था कि कुछ देश गुप्त परमाणु परीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिया था।
ट्रंप के बयान पर टिप्पणी करते हुए भारत ने पिछले सप्ताह कहा था कि पाकिस्तान की गुप्त परमाणु गतिविधियां दशकों से चल रही तस्करी और निर्यात नियंत्रण उल्लंघनों पर केंद्रित हैं। भारत की इस टिप्पणी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। शुक्रवार को अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र महासभा के उन प्रस्तावों का समर्थन करता रहा है, जिनमें परमाणु परीक्षणों पर व्यापक प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया गया है।