
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बीते रविवार यानी 6 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला खेला गया। इस मैच को आरसीबी ने 43 रन से जीत लिया। आरसीबी के जीत के हीरो ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड रहे, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। उन्होंने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस दौरान टिम डेविड ने एक ऐसा छक्का मारा कि गेंद मैदान से बाहर ही चली गई।
टिम डेविड ने जड़ा 106 मीटर का छक्का – दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आरसीबी की पारी का 19वां ओवर जेमी ओवर्टन डाल रहे थे। यह ओवर काफी ज्यादा महंगा रहा। इस ओवर में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने 30 रन कूटे। इस ओवर की आखिरी 3 गेंद पर टिम डेविड ने 3 छक्के लगाए।
ओवर की आखिरी बॉल थोड़ी छोटी थी, जिसपर टिम डेविड ने पुल शॉट लगाते हुए डीप स्क्वायर लेग पर गगनचुंबी छक्का लगाया। गेंद मैदान से बाहर चली गई। यह 106 मीटर का छक्का था।
टिम डेविड ने खेली 70 रन की तूफानी पारी – टिम डेविड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 280 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में नाबाद 70 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 8 छक्के और 3 चौके शामिल थे। टिम डेविड प्लेयर ऑफ द मैंच रहे।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल – चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बना दिए। 251 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सीएसके 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। चेन्नई की इस सीजन यह लगातार तीसरी हार है।
Home / Sports / टिम डेविड का 106 मीटर का मॉन्सटैर सिक्स, मैदान के बाहर ही मार दी गेंद, गेंदबाज को बर्बाद कर दिया, देखें वीडियो
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website