
मुंबई इंडियंस 2008 से आईपीएल में खेल रही है। हार्दिक पंड्या से पहले मुंबई इंडियंस के 8 कप्तान रहे हैं। इसमें हरभजन सिंह, शॉन पोलक, सचिन तेंदुलकर, ड्वेन ब्रावो, रिकी पोंटिंग, रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। मुंबई को हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पिछले 9 मैचों में वो देखना पड़ा है, जो किसी और कप्तान की कप्तानी में नहीं देखना पड़ा था।
दो बार चेज हुए 200 से ज्यादा के टारगेट – हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पिछले साल क्वालीफायर-2 में मुंबई की टीम 200 से ज्यादा रन बनाकर हारी थी। यह पहला मौका था जब मुंबई के खिलाफ किसी टीम ने 200 या उससे ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया है। अब सनराइजर्स हैदराबाद ने 244 रनों का टारगेट मुंबई के खिलाफ 8 गेंद रहते ही आसानी से चेज कर दिया।
डिफेंड करने में मुंबई का जवाब नहीं था – मुंबई इंडियंस को टारगेट डिफेंड करने में महारथ हासिल थी। टीम ने तीन बार पहले खेलते हुए 150 से कम रन बनाकर आईपीएल का फाइनल जीता है। 2017 में तो मुंबई ने फाइनल में 129 रन बनाने के बाद भी टारगेट डिफेंड कर लिया था। अभी तक मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज 196 रनों का था। बेन स्टोक्स के शतक की मदद से 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने यह जीत हासिल की थी।
हार्दिक की कप्तानी नहीं चल रही – हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने 2024 सीजन से पहले कप्तान बनाया था। वह गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर आए थे। गुजरात ने उनकी कप्तानी में 2022 सीजन जीता था तो 2023 में रनरअप थी। टीम को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी। उस सीजन मुंबई की टीम टेबल में आखिरी नंबर पर रही। 2025 सीजन में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय लिया लेकिन 2026 में एक बार फिर हालात काफी खराब हैं। 9 मैचों के बाद दो जीत के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है।
Home / Sports / जो मुंबई इंडियंस के 8 कप्तानों में की कप्तानी में नहीं हुआ, हार्दिक ने 9 मैचों में दो बार करवा दिया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website