Wednesday , June 24 2026 4:28 PM
Home / Uncategorized / समुद्री लुटेरों पर भारतीय नौसेना का प्रहार, हिंद महासागर में रोक दिया बड़ा अटैक, INS कोलकाता ने दिखाया पराक्रम

समुद्री लुटेरों पर भारतीय नौसेना का प्रहार, हिंद महासागर में रोक दिया बड़ा अटैक, INS कोलकाता ने दिखाया पराक्रम


भारतीय नौसेना ने पराक्रम दिखाते हुए हिंद महासागर में समुद्री लुटेरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। नेवी के इस एक्शन की वजह से ही एक मालवाहक जहाज पर होने वाला भीषण अटैक टल गया। ये पराक्रम INS कोलकाता ने हिंद महासागर में दिखाया है।
मालवाहक जहाज की सुरक्षा की – नौसेना ने बताया कि पश्चिमी हिंद महासागर में मालवाहक जहाज एमवी माशाअल्लाह-1 के पास समुद्री डाकुओं की गतिविधियों की जानकारी मिली। इसके बाद तुरंत INS कोलकाता ने कार्रवाई करते हुए इस खतरे की जांच की और उसे रोका। इस समय पर की गई कार्रवाई से मालवाहक जहाज की सुरक्षा सुनिश्चित हुई और समुद्री डाकुओं के संभावित हमले को टाल दिया गया।
हेलिकॉप्टर की मदद से की जांच – दरअसल, INS कोलकाता पश्चिमी हिंद महासागर (अदन की खाड़ी के आसपास) में मिशन पर तैनात है। जब नौसेना के जहाज को MV माशाअल्लाह-1 के पास समुद्री लुटेरों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। INS कोलकाता पर मौजूद हेलिकॉप्टर की मदद से जांच की गई।
समुद्री लुटेरों के खिलाफ तैनाती – नौसेना की कार्रवाई के दौरान जहाज के क्रू ने मालवाहक जहाज पर चढ़कर भी तलाशी अभियान चलाया। नौसेना ने यह भी बताया कि साल 2008 से भारतीय नौसेना अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों के खिलाफ लगातार अपनी तैनाती बनाए हुए है।