
भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच भारत-बांग्लादेश बॉर्डर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बांग्लादेशियों को भारतीय सब्जियां और पौधे चुराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में बांग्लादेशी छोटे-छोटे पौधों और सब्जियों को उठाकर भाग रहे हैं। इस दौरान कुछ वर्दी पहने जवान वहां पहुंचते हैं और लोगों को बॉर्डर से दूर हटाते हैं। NBT इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा पर तनाव – यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच तनाव है। भारत का कहना है कि बांग्लादेशी खुली सीमा के जरिए अवैध रूप से देश में घुसते हैं। वहीं, बांग्लादेशी अधिकारियों ने भारत पर जबरन पुश-इन करने का आरोप लगाया है। इसी सप्ताह नई दिल्ली में बांग्लादेश की बॉर्डर फोर्स BGB और भारत की BSF के शीर्ष अधिकारियों की बैठक में पुश-इन का मुद्दा उठा था।
घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें बॉर्डर के पास हरे-भरे खेत दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग छोटे पौधों को जड़ों से उखाड़ रहे हैं। लौकी या उसी तरह की दूसरी सब्जियां तोड़ रहे हैं और उसे कैमरे की तरफ दिखा रहे हैं। भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फसल की चोरी, पेड़ काटने और गैर-कानूनी रूप से बॉर्डर पार करने की घटनाएं लंबे समय से होती रही हैं। इसे रोकने के लिए भारत की तरफ से सख्त बॉर्डर मैनेजमेंट की मांग होती रही है।
अधिकारियों की तरफ से नहीं आया बयान – इस वीडियो को लेकर बीजीबी और बीएसएफ की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है, लेकिन इस पर लोगों की तेजी से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक X यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, अब वे न सिर्फ बॉर्डर पार कर रहे हैं, बल्कि कथित तौर पर सब्जियां और पौधे भी साथ ले जा रहे हैं।
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हमें तुरंत बॉर्डर पर फेंसिंग की जरूरत है, न सिर्फ अपनी फसलों को बचाने के लिए बल्कि अपने महान देश को ऐसे मानकिस रूप से बीमार लोगों से बचाने के लिए भी।’ एक और यूजर ने लिखा कि सीमा पर बाड़ न लगाने के कारण ही ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।
Home / Uncategorized / बांग्लादेशियों की हिमाकत देखिए, बॉर्डर पर भारतीय सब्जियों की लूट, सीमा पर तनाव के बीच सामने आया वीडियो
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website