Wednesday , August 26 2026 8:20 PM
Home / Lifestyle / सिर पर मिसेज इंडिया 2026 का ताज, गोद में 8 महीने का बेटा, आकांक्षा चौधरी के ग्लैमरस अंदाज पर टिकी निगाह

सिर पर मिसेज इंडिया 2026 का ताज, गोद में 8 महीने का बेटा, आकांक्षा चौधरी के ग्लैमरस अंदाज पर टिकी निगाह


​मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फिनाले में मिसेज इंडिया 2026 आकांक्षा चौधरी का अंदाज भी लाइमलाइट चुराने में कामयाब रहा। तभी तो जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, तो सबका ध्यान उनकी ओर खींचा चला गया। जिनमें अपने बेटे को गोद में उठाए ब्यूटी क्वीन अपना ग्लैमरस रूप दिखा गईं।
जयपुर में 23 अगस्त को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फिनाले में इस साल अलग-अलग पेजेंट में जीत हासिल करने वाली ब्यूटी क्वीन भी पहुंचीं। जहां नजरें मिसेज इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली आकांक्षा चौधरी पर टिक गईं। वह 8 महीने के बेटे की मम्मी हैं और उसे साथ लेकर ही पेजेंट के लिए पहुंचीं। लाल चमचमाते कपड़ों में ब्यूटी क्वीन का अंदाज शानदार लगा, तो उनके बेटे की क्यूटनेस ने भी दिल जीत लिया।
दरअसल, अजमेर की रहने वाली आकांक्षा ने जुलाई में ही मिसेज इंडिया 2026 पेजेंट जीता है। जिसके बाद से ही वह चर्चा में बनी रहती हैं और उनका स्टाइल भी दिल जीत लेता है। यहां भी वह अपना फैशनेबल रूप दिखाकर लड़कियों को फैशन टिप्स दे गईं। जिससे आइडिया लेकर वे किसी शादी- पार्टी में खुद को स्टाइल कर सकती हैं।
बेटे के साथ दिखा क्यूटनेस वाला अंदाज – मिसेज इंडिया 2026 आकांक्षा का बेटे के साथ ये अंदाज उनके ग्लैमरस पेजेंट लुक में एक प्यारा और सॉफ्ट टच जोड़ रहा है। क्राउन और शिमरी रेड गाउन में जहां वह पूरी तरह पेजेंट क्वीन वाली वाइब्स दे रही हैं, वहीं बेटे को गोद में लेकर उनकी मुस्कुराहट और बॉन्डिंग तस्वीर की सारी लाइमलाइट अपने आप खींच लेती है। जहां प्रिंटेड शर्ट और डेनिम में उनका बेटा बेहद क्यूट लगा।
आकांक्षा ने क्या पहना? – आकांक्षा यहां डीप मरून शेड का सेक्विन और एम्बेलिशमेंट से सजा फिगर हगिंग गाउन पहने नजर आ रही हैं। आइउटफिट में क्रॉप्ड ब्लाउज जैसा स्ट्रक्चर्ड अपर पार्ट है, जिसे फ्लोर लेंथ स्कर्ट के साथ पेयर किया गया है। कमर के पास फिटिंग और नीचे की ओर फॉलिंग सिल्हूट उनके फिगर को खूबसूरती से डिफाइन करता है। इसके साथ ब्लैक एंड गोल्ड बॉर्डर वाला मिस इंडिया 2026 का सैश और क्राउन पूरे लुक को और स्टनिंग बना रहा है।
हाथों में स्टेटमेंट ड्रेप/ स्लीव डिटेल लगी स्टनिंग – आकांक्षा की आउटफिट का सबसे खास एलिमेंट उनके हाथों में नजर आ रही ओवरसाइज्ड, फ्लोरल स्कल्प्चरल ड्रेप या स्लीव डिटेल है, जो दोनों हाथों और कमर के आसपास वॉल्यूम क्रिएट करती है। साथ ही बॉडी फिटेड सिल्हूट में ड्रामा जोड़ती है। यानी जहां गाउन स्लीक और फिटेड है, वहीं ये डिटेल लुक को एक कूट्योर और पेजेंट ग्लैम फिनिश देती है।
सेक्विन की चमक ऐसे इवेंट में क्यों लगती है बेस्ट? – पेजेंट इवेंट में लाइटिंग, स्टेज लाइट्स और कैमरा फ्लैश लगातार मौजूद रहते हैं, ऐसे में सेक्विन और शिमरी एम्बेलिशमेंट विजुअली बेहद स्टनिंग लुक देते हैं। आकंक्षा के सेक्विन से सजे गाउन पर मौजूद बारीक चमक हर एंगल से लाइट को कैच करती है, जिससे आउटफिट तस्वीरों में भी ज्यादा रिच और ग्लैमरस नजर आता है। खास बात ये है कि उन्होंने ब्लिंग को सिर्फ एक एलिमेंट तक सीमित रखा और ओवर नहीं किया, इसलिए लुक भड़कीला नहीं लगता।
स्टाइलिंग को नहीं किया ओवर -​मिस यूनिवर्स 2026 केजिया लिज मेजो के साथ नजर आ रहीं आकांक्षा ने अपने लुक को ओवर एक्सेसराइज न करके आउटफिट को ही स्टेटमेंट बनने दिया। क्राउन, इयररिंग्स और सैश के अलावा स्टाइलिंग काफी कंट्रोल्ड रखी गई है। मेकअप भी ग्लोइंग और फेमिनिन है, जबकि खुले वैवी हेयर पूरे लक को सॉफ्ट रखते हैं।
किसी भी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए यही नहीं बैलेंस जरूरी है। जैसे यहां आउटफिट, क्राउन और सैश पहले से ही अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं, तो बाकी चीजों को मिनिमल रखना लुक को ज्यादा एलिगेंट बनाता है।
लड़कियां इस लुक से क्या टिप्स लें? – इस लुक से सबसे बड़ी स्टाइलिंग सीख है कि एक साथ हर चीज को स्टेटमेंट बनाने की जरूरत नहीं होती।
अगर आउटफिट हैवी है, तो जूलरी और मेकअप को बैलेंस करें।
सेक्विन या शिमरी पहन रही हैं, तो अच्छी फिटिंग और क्लीन सिल्हूट पर फोकस करें।
अगर किसी ड्रेस में ड्रामेटिक स्लीव, बो या 3डी फ्लोरल डिटेल है, तो उसे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने दें।
वाइन/ मरून जैसा डीप कलर फेस्टिव, रिसेप्शन या ग्लैम इवेंट के लिए एक बेहद एलिगेंट विकल्प हो सकता है।​​
इन टिप्स को ध्यान में रखकर आप अपने ग्लैमरस पार्टी लुक को और भी शानदार बना सकती हैं। इनके अलावा कॉन्फिडेंस भी जरूरी है, इसलिए जो भी आउटफिट वेअर करें, उसमें कॉन्फिडेंट रहें।