
अमेरिकी सेना ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए 5 ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट कर दिया। US सेंट्रल कमांड ने बताया कि यह कार्रवाई उसके युद्धपोतों पर हालिया ईरानी हमलों के जवाब में की गई। इसके जवाब में तेहरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है। ईरान के सरकारी मीडिया ने कह कि जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों की ओर मिसाइलें दागी गई हैं। यह एक-दूसरे के खिलाफ हमलों का नया दौर है, जिससे दोनों पक्ष एक बार फिर से खुली लड़ाई की तरफ बढ़ रहे हैं।
5 ईरानी तेल टैंकरों पर हमला – सेंट्रल कमांड ने बताया कि पिछले दो दिनों में ईरान ने US नेवी के जहाज पर दो बार हमले की कोशिश की। इसके बाद अमेरिकी सेना ने कच्चे तेल ले जाने वाले 5 ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया। इनमें चार टैंकर ओमान की खाड़ी में और बाकी एक टैंकर खर्ग द्वीप के पास निशाना बनाया गया। सेंट्रल कमांड ने कहा कि हमला करने से पहले टैंकरों के क्रू को जहाज छोड़ने को कहा गया था।
ये हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोहरी आर्थिक और सैन्य रणनीति का हिस्सा हैं। अमेरिका ने अपनी युद्ध रणनीति में होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास के लक्ष्यों पर हमला करने या उन्हें बेकार करने, इस अहम जलमार्ग से कमर्शियल जहाजों के लिए सुरक्षा अभियान चलाने और ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया है।
अमेरिकी सेना ने बीते शनिवार को भी ईरान के तीन टैंकरों को नष्ट कर दिया था, जब ईरान के IRGC ने बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और डेस्ट्रॉयर पर हमला करने की कोशिश की थी। अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि जरूरत पड़ी तो वह ईरान के सीमित और असुरक्षित तेल बेड़े को नष्ट कर देगा।
Home / Uncategorized / अमेरिका का खर्ग आइलैंड के पास हमला, 5 ईरानी तेल टैंकर तबाह, IRGC की कुवैत, बहरीन में जहाजों पर हमले की धमकी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website