
ब्रिटेन के मंगलवार को वेस्ट बैंक में इजरायली बस्तियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की और कब्जे वाले फिलिस्तीनी इलाकों से वस्तुओं के आयात पर पाबंदी के ऐलान के बाद इजरायल भड़क उठा है। उसने पूर्वी यरुशलम में यूनाइटेड किंगडम का वाणिज्य दूतावास बंद करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही किरयात गाट नागरिक-सैन्य समन्वय केंद्र (सीएमसीसी) में ब्रिटिश प्रतिनिधियों को निष्कासित करने का भी फैसला किया है। इसे ब्रिटेन और इजरायल के संबंधों में बढ़ते तनाव के रूप में देखा जा रहा है।
इजरायल की ब्रिटेन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई – इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सा’आर ने घोषणा की है कि पूर्वी यरुशलम में यूनाइटेड किंगडम का वाणिज्य दूतावास बंद कर दिया जाएगा, जबकि किरयात गाट नागरिक-सैन्य समन्वय केंद्र (सीएमसीसी) में ब्रिटिश प्रतिनिधियों को निष्कासित कर दिया जाएगा। अन्य प्रतिबंधों में रामल्लाह में फिलिस्तीनी प्राधिकरण के सुरक्षा बलों को ब्रिटिश बलों द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण को समाप्त करना और यहूदी-विरोधी और इजरायल-विरोधी गतिविधियों में शामिल 12 ब्रिटिश सांसदों और अन्य ब्रिटिश नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना शामिल है।
Home / Uncategorized / ब्रिटेन के ट्रेड बैन पर इजरायल का तीखा जवाब, यरुशलम कांसुलेट बंद, ब्रिटिश प्रतिनिधि निष्कासित
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website