Sunday , October 4 2026 3:24 PM
Home / Uncategorized / भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी ओमानी को-पायलट की हुई पहचान, सीरिया और अलकायदा से था कनेक्शन

भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी ओमानी को-पायलट की हुई पहचान, सीरिया और अलकायदा से था कनेक्शन


UAE से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन पर हमला करने और प्लेन को क्रैश कराने की आतंकी कोशिश करने वाले को-पायलट की पहचान सामने आई है। सऊदी अखबार अल अरबिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि को-पायलट की पहचान ओमान के हमाम अलहमामी के रूप में हुई है। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि अलहमामी को उसके चरमपंथी विचारों की वजह से ओमान में उड़ान भरने से रोका गया था।
अल अरबिया रिपोर्ट के अनुसार, अलहमारी सीरिया में रहा था, जहां वह चरमपंथी विचारों के संपर्क में आया था। उसके इन्हीं विचारों की वजह से ओमानी अधिकारियों ने उसके उड़ान भरने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद वह ओमान छोड़कर चला गया था।
ओमानी एयरलाइन ने नौकरी से था हटाया – रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हमाम अलहमारी ज्यादातर समय ओमान के बाहर रहा था। UAE आने से पहले बड़ा समय सीरिया में गुजरा, जहां वह चरमपंथी विचारों से प्रभावित हुआ था। अमेरिकी न्यूज आउटलेट CNN ने बताया कि फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट को पिछले साल ओमान की नेशनल एयरलाइन में नौकरी से हटा दिया गया था।
ओमानी पिता और मां सीरियाई- एक क्षेत्रीय राजनयिक सूत्र ने CNN को बताया कि संदिग्ध के चरमपंथी विचारों की आशंका के चलते ट्रेनिंग से हटा दिया गया था, लेकिन बाद में उसे एयरलाइन में ही दूसरी भूमिका दे दी गई। CNN से एक अन्य सूत्र ने कह कि अलहमामी के पिता ओमान और मां सीरिया की थीं, लेकिन उसका जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। उसने अपनी जिंदगी के कई साल UAE में बिताए थे।