Thursday , October 29 2026 11:48 AM
Home / Uncategorized / मुनीर के लिए गले की फांस बनी अमेरिका की वफादारी, एक्सपर्ट ने बताया ट्रंप से बड़ा खतरा, ईरान के साथ भी तनाव

मुनीर के लिए गले की फांस बनी अमेरिका की वफादारी, एक्सपर्ट ने बताया ट्रंप से बड़ा खतरा, ईरान के साथ भी तनाव


अमेरिका और ईरान के बीच शांति स्थापित करने की कोशिश में पाकिस्तान के लिए गले की फांस बन गई है। पाकिस्तान की शांति की कोशिशें बार-बार नाकाम हो रही हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान का ईरान के साथ अलग तनाव बन गया है। यह तनाव इतना बढ़ गया कि बीते 17 अक्टूबर को पाकिस्तान ने ईरान के साथ बॉर्डर को बंद कर दिया और कार्गो यातायात को रोक दिया था। इसके बाद पाकिस्तान में शक्तिशाली आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर सवाल उठने लगे हैं।
पाकिस्तानी जर्नलिस्ट आरजू काजमी ने भारतीय अमेरिकी एक्सपर्ट प्रोफेसर मुक्तदर खान से इस मुद्दे पर पूछा कि क्या पाकिस्तान ईरान को समझौते के लिए मनाने में नाकाम हो रहा है। प्रोफेसर मुक्तदर खान ने कहा कि पाकिस्तान ने प्रो अमेरिका होकर जो कुछ करने की कोशिश की थी, उससे फायदा उठाने की हद पार हो चुकी है। पाकिस्तान अब इससे ज्यादा फायदा नहीं उठा सकता है।
ट्रंप का पाकिस्तान को खुला समर्थन – पजिसके चलते इस्लामाबाद पूरी दुनिया में अलग-थलग होने से बच गया। प्रोफेसर खान ने यह भी कहा कि ईरान को बातचीत की मेज पर लाकर भी पाकिस्तान की अहमियत बढ़ी थी लेकिन MoU के फेल होने और दोनों पक्षों के युद्ध में फिर से चले जाने की वजह से इस्लामाबाद की साख को बहुत धक्का लगा।
प्रोफेसर खान ने यह भी कहा कि वार्ताकार के रूप में पाकिस्तान की अहमियत खत्म होने लगी है। उन्होंने हाल ही में असीम मुनीर के तेहरान दौरे का जिक्र किया और कहा कि इस बार का दौरा मुश्किल भरा रहा है। खान ने बताया कि पाकिस्तान के सऊदी के साथ मक्का पैक्ट से तेहरान नाराज है और उसने असीम मुनीर से इस बारे में पूछा है।