Monday , February 16 2026 6:04 AM
Home / Uncategorized / बच्चों को खूब पसंद आएगा Oreo Cheesecake Parfaits

बच्चों को खूब पसंद आएगा Oreo Cheesecake Parfaits


बच्चों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। केक, बिस्कुट और चॉकलेट उनकी मनपसंद चीजें होती है। ऐसे में इन सभी चीजों को मिक्स करके घर पर ही कुछ यूनिक बना सकते हैं। जो बच्चों को बहुत पसंद आएगा। आज हम आपको ओरियो बिस्कुट से कुछ अलग तरह की रैसिपी बनाना सिखाएंगे।

सामग्री
2-3 पैकेट ओरियो बिस्कुट
3/4 कप पीसी चीनी
1 कप क्रीम चीज
1 कप व्हीप्ड क्रीम
1/2 चम्मच वनीला एसेंस
1 पैकेट स्पंज केक

विधि
1. सबसे पहले 2 पैकेट ओरियो बिस्कुट को हाथ से हल्का क्रश कर लें और स्पंज केक को छोटे गोल आकार साइज में काट लें।
2. अब एक बाउल में क्रीम चीज, चीनी और वनीला एसेंस डालकर 2-3 मिनट तक फैंटे।
3. जब मिक्सचर स्मूथ हो जाए तो इसमें व्हीप्ड क्रीम डालकर अच्छी तरह एक बार फिर फैंटे और इस पूरे मिश्रण को एक पाइपिंग बैग में डाल लें।
4. अब एक शिशे का गिलास लें। पहले उसमें केक स्लाइस रखें, फिर इसमेें 1 चम्मच क्रश ओरियो बिस्कुट डालें और ऊपर से पाइपिंग बैग से व्हीपिंग क्रीम की एक लेयर डालें। इसी तरह एक बार फिर से केक, बिस्कुट और क्रीम की लेयर डालें।
5. इसी तरह 3 लेयर डालने के बाद सबसे ऊपर क्रीम की 2 लेयर डाल दें और ऊपर से थोड़े से क्रश बिस्कुट डालकर गार्निश करें। इसी तरह बाकी गिलास भी तैयार कर लें और आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आपका ओरियो क्रीमचीज केक तैयार है।