Monday , February 9 2026 12:36 PM
Home / Sports / मिस वर्ल्ड मानुषी के सवाल पर कोहली का ‘विराट’ जवाब

मिस वर्ल्ड मानुषी के सवाल पर कोहली का ‘विराट’ जवाब


नई दिल्ली: दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में विराट को पॉपुलर च्‍वाइस फॉर इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में मिस वर्ल्‍ड खिताब से नवाजी गईं हरियाणा की मानुषी छिल्‍लर को भी स्पेशल अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया। विराट की उपलब्धियों से बेहद प्रभावित मानुषी ने उनसे सवाल पूछते हुए कहा, “मौजूदा समय में आप विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। आज की युवा पीढ़ी आपसे प्रेरणा लेना चाहती है। क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उत्साहित बच्चों को आप क्या सलाह देंगे।”
किसी और के जैसा बनने की कोशिश ना करें
भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बनने से एक कदम दूर विराट ने कहा,”मैंने कभी किसी और की तरह बनने के बारे में नहीं सोचा। किसी को भी अपनी पहचान नहीं छोडऩी चाहिए। अगर आप किसी और के जैसा बनना चाहेंगे तो कभी सफल नहीं हो पाएंगे और न ही दूसरों के लिए प्रेरणा बन पाएंगे। कड़ी मेहनत के अलावा आप खुद पर भरोसा कीजिए। मेरे जीवन में बदलाव तब आया जब मैंने इसके बारे में सोचना शुरु किया। मैंने खुद में परिवर्तन लाने के बारे में सोचा और यह किया। जब तक आप खुद अपने आप में बदलाव लाने के बारे में नहीं सोचेंगे तब तक आप सफल नहीं हो सकते।”