
घर को सजाने के लिए महिलाएं लेटेस्ट फैशन के हिसाब से सामान लेकर आती हैं। उस सामान को अपने हिसाब से रख देती हैं। गलत तरीके से रखी हुई चीजों का उस घर में रहने वाले लोगों पर अच्छा और बुरा दोनों तरह से प्रभाव पड़ता है। छोटी- छोटी बातों को ध्यान में रखकर घर में हमेशा सुख-समृद्धि और धन की कमी को दूर किया जा सकता है।
1. एक्वेरियम
घर में रखी रंग-बिरंगी मछलियां देखने में बहुत अच्छी लगती हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोग घर में एक्वेरियम रखते हैं। अगर आप घर में सुख- समृद्धि बनाएं रखना चाहते हैं तो इसको दक्षिणी दिशा में रखें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।
2. जूते और डस्टबिन
जूते और डस्टबिन को हमेशा पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। गलत दिशा में इनको रखने से आर्थिक स्थिति में नुकसान होता है। घर में सुख- समृद्धि के लिए हमेशा डस्टबिन और जूतों को सही दिशा में ही रखें।
3. मुख्य द्वार पर लगाएं फूल
घर के मुख्य द्वार पर गेंदे और आम के पत्ते की डोर लगानी चाहिए। इस को लगाने से कभी भी घर में नैगेटिव एनर्जी नहीं आती। आप ने देखा होगा की आज भी गांव में जब शादियां होती हैं तो घर को सजाने के लिए इन पत्तियों का इस्तेमाल ही किया जाता है ताकि घर में सौभाग्य बना रहे।
4. पूर्व दिशा में लगाएं सूरज की तस्वीर
पूर्व दिशा में उगते हुए सूरज की पेंटिंग लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में ऐसी पेंटिग लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
5. पिरामिड रखें
घर की उत्तर दिशा पिरामिड रखना शुभ माना जाता है। घर में इसको रखने से हर काम में सफलता मिलने लगती है और आर्थिक हालत में सुधार आता है। अगर आपके काम नहीं बन रहे हैं तो घर में पिरामिड रखने से आपको फायदा हो सकता है।
6. हनुमान जी की सीना चीरने वाली तस्वीर
घर में कभी भी हनुमान जी की एेसी तस्वीर न लगाएं जिसमें वह अपनी छाती को फाड़ रहे हो। एेसी तस्वीर घर में लगाने से परिवार के लोगों की आपस में नहीं बनती।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website