Thursday , September 10 2026 10:41 PM
Home / Business & Tech / स्मार्टफोन्स से ‘गायब’ हो गए ये 3 सबसे काम के फीचर, लोग आज भी करते हैं मिस

स्मार्टफोन्स से ‘गायब’ हो गए ये 3 सबसे काम के फीचर, लोग आज भी करते हैं मिस


टेक्नोलॉजी समय के साथ-साथ आगे बढ़ती जा रही है। स्मार्टफोन्स में बड़े अपग्रेड मिल रहे हैं। लेकिन कई ऐसी सुविधाएं और फीचर्स हैं, जो अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन से गायब हो चुके हैं और लोग इन्हें काफी मिस करते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ फीचर्स की बात करेंगे, जो अब गायब हो चुके हैं। इन फीचर्स को यूजर्स एक बार फिर इस्तेमाल करने की इच्छा रखते हैं। लिस्ट में निकलने वाली बैटरी, हेडफोन जैक, स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और काफी कुछ शामिल है।
निकल जाने वाली बैटरी – स्मार्टफोन को बार-बार चार्ज करना हर किसी के लिए झंझट का काम होता है। इस कारण लोग लंबे समय तक चलने वाली बैटरी खरीदने का सोचते हैं। आजकल के स्मार्टफोन में बैटरी को निकाला या बदला नहीं जा सकता है। पहले फोन के पीछे एक प्लास्टिक कवर लगा होता था, जिसे खोला जा सकता था और बैटरी को अपनी सुविधा के अनुसार बदला भी जा सकता था। 2026 में भी कुछ ऐसे एंड्रॉयड मौजूद हैं जिनमें बैटरी बदली जा सकती है। हालांकि हो सकता है कि इस लिस्ट में शामिल किसी भी ब्रांड का नाम आपने पहले ना सुना हो। बैटरी निकलने की सुविधा काफी सही थी। बैटरी खराब हो जाने पर लोग खुद ही मार्केट में नई बैटरी खरीदकर लगा सकते थे।
स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड – पहले स्मार्टफोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट मिलता था। फोन में आजकल लोग कई ऐप्स, फोटोज और वीडियोज रखते हैं। इस कारण स्टोरेज जल्द खत्म होने की दिक्कत आने लगती है। अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ये सुविधा नहीं मिलती है। यह काफी उपयोगी है। इस कारण कंपनियों को इस सुविधा को वापस लाने पर विचार करना चाहिए।
हेडफोन जैक का गायब होना – पहले के स्मार्टफोन में हेडफोन जैक मिलता था। लेकिन अब कंपनियों ने इसे हटा दिया है। लोगों को चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल ही हेडफोन जैक के तौर पर करना होता है। इस कारण वे एक बार में एक ही काम कर सकते हैं। या तो फोन चार्ज कर पाएंगे या तो वायर वाले हेडफोन कनेक्ट कर पाएंगे। ये भी उन उपयोगी फीचर में से है, जिसे हटा दिया गया है। कंपनियों को एक बार फिर इन फीचर की वापसी करने पर विचार करना चाहिए।