
हर किसी के जीवन में कोई न कोई समस्या होती ही है, किसी की पैसे संबंधी, तो किसी की वैवाहिक जीवन संबंधी। लेकिन यदि व्यक्ति चाहे तो इन समस्याओं को निवारण वह खुद ही कर सकता है। इसके लिए उसे ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं पड़ती, केवल ज्योतिष के कुछ छोट-छोटे उपाय अपानाने मात्र से ही उसकी परेशानियां खत्म हो सकती है। तो आईए जानते हैं ज्योतिष के उन सटीक उपायों के बारे में जिन्हें अपनाने से व्यक्ति की तमाम मुश्किलों का हल चुटकियों में निकल आता है।
रोजाना एक गेंदे के फूल पर कुमकुम लगाकर तुलसी पर चढ़ाएं। एेसा करने से पति-पत्नी के बीच तनाव कम होकर आपसी प्रेम बढ़ता है।
प्रत्येक मंगलवार को मछलियों को आटे की गोली बनाकर तालाब में डालें। धन संबंधी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
रोज सुबह खाना बनाते समय पहली रोटी गाय तथा आखिरी रोटी कुत्ते के लिए अवश्य निकालें। ऐसा करने से सभी ग्रह अपना बुरा असर छोड़ कर अच्छा असर देने लगते हैं।
शनिवार के दिन सरसों के तेल में मीठे पुए बनाएं और किसी गरीब को दान करें। इससे शनि के कारण मिल रहे सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं।
एक सूखा नारियल लेकर उसे ऊपर से काट दें। अब इस कटे हुए नारियल में बूरा तथा घी मिलाकर भर दें और फिर कटा हुआ हिस्सा वापस उस पर रख दें। इस नारियल को चींटियों के बिल के पास मिट्टी में दबा दें। इस उपाय से साक्षात मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए रात 12 से 3 बजे के बीच जिस बर्तन से घर के लोग पानी पीते हैं, उसमें से एक लोटा पानी लेकर अपने घर के चारों कोनों में तथा मकान के बीचों-बीच थोड़ा सा छिड़क दें। इस उपाय को करने से सब सही हो जाता है।
बाहर से जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी खाली हाथ न जाएं। घर में हमेशा कुछ न कुछ लेकर प्रवेश करें। चाहे वह पेड़ का पत्ता ही क्यों न हो।
रोज जब भी घर से निकले तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपके सभी काम बनेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website