
दुनिया का सबसे अमीर एक्टर कौन है, इसमें हर साल फेरबदल होता रहता है, लेकिन ये देखना मज़ेदार होता है कि इस समय कौन सबसे अमीर है और उसके पास कितनी संपत्ति है। हाल ही में दुनिया के टाॅप 20 अमीर एक्टर्स के नामों की सूची तैयार की गई। दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली हस्तियों की सूची में शाहरुख पहले स्थान पर और अमिताभ चौथे स्थान पर हैं।
इसमें दुनिया के एेसे 20 स्टार्स की पिछले 12 महीनों की कुल कमाई को मिलाया गया है। शाहरुख की कुल औसत कमाई 750 मिलियन डाॅलर है। वहीं, अमिताभ की कुल औसत कमाई 425 मिलियन है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि शाहरुख ने हाॅलीवुड एक्टर टाॅम क्रूज को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों में अपना नाम शामिल किया। इसके अलावा इस सूची में टाॅम क्रूड (550 मिलियन), जॉर्ज क्लूनी (500 मिलियन), मेल गिब्सन (425 मिलियन), जैक निकल्सन (400 मिलियन, सिल्वेस्टर स्टेलॉन (400 मिलियन), जैकी चेन (395 मिलियन), क्लिंट ईस्टवुड ( 375 मिलियन), टॉम हैंक्स ( 350 मिलियन), माइकल डगलस ( 300 मिलियन)।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website