
आज के समय में हर कोई हर काम को पूरा करना चाहता है और उसमें सफलता हासिल करने के लिए वह कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई बार इतनी मेहनत के बावजूद भी उसे वो कामयाबी हासिल नहीं होती है, जिसका इंसान हकदार होता है। इसके पीछे का कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन इसांन के हाथ जब निराशा लगती है तो वह आगे चलकर कोई काम भी ढ़ग से नहीं कर पाता है। आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आप में से किसी ने सुना नहीं होगा।
आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके किचन में मौजूद एक छोटी सी चीज आपकी ये समस्या दूर कर देगी और वो चीज़ है काली मिर्च। जी हां, सुनने में थोड़ा अटपटा सा लगे लेकिन ये एक चीज़ बहुत बड़ा कमाल कर सकती है। इससे जुड़ा उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है और साथ ही आपके घर में समृद्धि और शांति भी बनी रहेगी।
धन पाने के लिए
धन पाने की इच्छा तो आज के समय में सभी में होती है, ऐसे में आप काली मिर्च के 5 दाने लेकर अपने ऊपर से 7 बार घुमाएं और किसी चौराहे पर जाकर इसके 4 दानें चारों दिशाओं में फेंक दें और पांचवा आसमान में, इसके बाद बिना वापिस मुड़े अपने घर आ जाएं। कहते हैं कि इससे धन की प्राप्ति बहुत जल्दी होगी।
दीपक
थोड़ी सी काली मिर्च को एक दीपक में रखकर जलाएं और उसे घर के किसी कोने में रख दें। ऐसा करने से घर पर बुरी नजर नहीं पड़ेगी और नकारात्मकता भी खत्म होगी।
मुख्य द्वार
अगर बार-बार काम बिगड़ रहा है तो घर से निकलते वक्त मुख्य द्वार पर थोड़ी सी काली मिर्च रखें और उस पर पैर रखकर ही कहीं निकलें। ऐसा करने से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।
शनि दोष
काली मिर्च से शनि दोष को भी दूर किया जाता है। एक काले कपड़े में काली मिर्च और कुछ पैसे बांधें और यह पोटली किसी को दान दें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website