Sunday , September 8 2024 2:19 PM
Home / Uncategorized / ऐसा चढ़ा शादी का खुमार कि 8 साल बाद चलने लगी पैरालाइज्ड दुल्हन

ऐसा चढ़ा शादी का खुमार कि 8 साल बाद चलने लगी पैरालाइज्ड दुल्हन

9
जॉर्जियाः8 साल से पैरालाइज्ड 25 साल की जॉर्जिया की जैक्कुई गोन्शेर अब दोबारा चलने लगी हैं। उसके लिए शादी करना एक सपने की तरह था। मंगेतर एन्डी गोन्शेर से मिलने के बाद उसने तय किया कि जिंदगी के सबसे बड़े दिन पर वह न केवल चलेंगी, बल्कि हसबैंड के साथ डांस भी करेंगी।

ऐसा ही हुआ। जैक्कुई जब 17 साल की थीं, तब स्विमिंग के दौरान वह पैरालाइज्ड हो गईं थीं। डॉक्टरर्स ने कहा था कि अब वो शायद ही चल सके।एक्सीडेंट में जक्कुई की गर्दन में चोट आ गई। इसके बाद उनका चेहरा सीधा नहीं हो सका। इस दौरान उसे ऐसा लगा जैसे उनकी मौत हो गई हो। डॉक्टर्स ने उनकी मां से कहा कि जैक्वुई अब शायद ही चल सके।फुटबॉल खेलने वाली ये लड़की अचानक से व्हीलचेयर पर आ गई थी।

फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने कमजोरी से लडना बेहतर समझा। जैक्कुई पैर पर आधा घंटा भी खड़ी नहीं रह पाती थी। उसने फिजिकल थैरेपिस्ट से कॉन्टेक्ट किया और जिम में घंटों एक्सरसाइज करने लगीं। वह ट्रेडमिल पर स्ट्रैंथ बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे चलने और जॉगिंग करने लगीं। उन्होंने कड़ी मेहनत की, लेकिन उनका ब्लड-प्रेशर लॉ था और वो पैरों पर आधा घंटा भी खड़ी नहीं हो सकती थीं। एक एथलीट होने के नाते उसे पता था कि ये काम फिजिकल हार्डवर्क से ज्यादा है। वह जानती थी उन्हें वर्कआउट कैसे करना है। उसने अपनी मेहनत और लगन से अपनी कमजोरी पर जीत हासिल की।

9a