Saturday , April 11 2026 11:29 PM
Home / Spirituality / सोते समय कहीं आप भी हो तो नहीं करते ऐसी गलतियां, जानिए अच्छी नींद के 10 सुनहरे नियम

सोते समय कहीं आप भी हो तो नहीं करते ऐसी गलतियां, जानिए अच्छी नींद के 10 सुनहरे नियम


सोने से जुड़े 10 नियम : अनिद्रा की समस्‍या अब एक आम बात हो चुकी है। अक्‍सर लोग इस बारे में चर्चा करते देखे जाते हैं कि उन्‍हें रात में ठीक से नींद नहीं आती और उनकी पूरी रात यूं ही बीत जाती है। लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि सोते वक्‍त अनजाने में हमसे कुछ गलतियां हो जाती हैं और इनका खामियाजा हमें पूरी रात जागकर चुकाना पड़ता है। आज हम आपको बता रहे हैं सोने से जुड़े 10 नियम, जिनको आजमाकर आप भी अच्‍छी नींद पा सकते हैं।
सोने से पहले करें ईश्‍वर का ध्‍यान : जागने के बाद जिस प्रकार से हम परमात्‍मा को याद करके अपने दिन की शुरुआत करते हैं उसी प्रकार से सोने जाने से पहले भी हमें भगवान की प्रार्थना करके बिस्‍तर पर लेटना चाहिए और ईष्ट देवों को भी ध्यान करना चाहिए।
गद्दे के नीचे न रखें ये वस्‍तुएं : अक्‍सर लोगों की आदत होती है कि वह अपने जरूरी काम के कागज अपने सोने वाले गद्दे के नीचे रख लेते हैं। वास्‍तु में इसे सही नहीं माना जाता है। जिस गद्दे पर आप सोते हैं उसके नीचे कभी भी कागज, कॉपी, पेंसिल, घड़ी नहीं रखना चाहिए। ये चीजें भी नींद में खलल डालती हैं।
ऐसे न सोएं : सोते समय एक बात का ध्‍यान जरूर रखें कि शरीर को चादर से ढककर सोएं। ऐसा करने से नींद अच्‍छी आती है। कुछ गर्मियों में ऐसे ही बिना कुछ ओढ़े सो जाते हैं। यह गलत है। भले ही किसी हल्‍का वस्‍त्र से ढकें, लेकिन खुले शरीर कभी नहीं सोना चाहिए।
इस तरह से सोना गलत : सोने से पहले एक बात का जरूर ध्‍यान रखें कि कभी भी जूठे मुंह नहीं सोना चाहिए। यदि आप रात का खाना खाने के बाद दूध भी पीते हैं तो सोने से पहले कुल्‍ला जरूर करके सोएं।
कमरे में हो रोशनी : आप जिस कमरे में सोते हैं उसमें हल्‍की मद्दम रोशनी जरूर होनी चाहिए। ऐसा करने से आपको नींद में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है और रात में डरावने सपने भी नहीं आते हैं।